अब महीने में दो बार कहेगा भारत माता की जय, जानिए मामला

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अब महीने में दो बार कहेगा भारत माता की जय, जानिए मामला

भोपाल : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मिसरोद थाने में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में कायम एक अपराध में आरोपी को कुछ अनोखी शर्त पर जमानत दी है ताकि उसमें देश भक्ति की भावना का विकसित हो सके। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी को मिसरोद थाने में जाकर भारत माता की जय के नारे लगाने होंगे।

वहीं राष्ट्रीय ध्वज को महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सामने 21 सलामी देनी होगी। पूरा मामला यह है िक आरोपी फैजल उर्फ फैजान ने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैजल को सशर्त जमानत दी है।

ताकि बढ़े देश के प्रति गर्व

सुनवाई के दौरान आरोपी के जमानत आवेदन पर अधिवक्ता हकीम खान और सरकारी एडवोकेट सीके मिश्रा ने सुनवाई के दौरान अपने अपने तर्क रखे। इस दौरान कहा गया कि आरोपी का अपराध तीन साल तक की सजा के लिए विचारणीय है। इस लिए आग्रह किया जाता है कि उसे कठोर शर्तो के साथ जमानत दी जा सकती है। हालांकि सरकारी एडवोकेट की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि वह आदतन अपराधी है। आरोपी खुलेआम देश विरोधी नारे लगा रहा है। इधर, सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि कुछ शर्तो के साथ उसको जमानत पर रिहा किया जा सकता है, ताकि उसमें जिम्मेदारी की भावना और उस देश के प्रति गर्व की भावना विकसित हो जिसमे वह पैदा हुआ है और रह रहा है।

ट्रायल की समाप्ति तक जारी रहेगा आदेश

हाईकोर्ट ने दोनो पक्षों के तर्क सुनने के बाद आदेश दिया कि महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह 10 से 12 के बीच आरोपी मिसरोद पुलिस थाने पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी देगा और भारत माता की जय का नारा भी लगाएगा। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि जमानत आदेश ट्रायल की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार की शर्तों के उल्लंघन पर यह आदेश अप्रभावी हो जाएगा। इस आदेश की काॅपी पुलिस कमिश्नर भोपाल को भेजी जाए, ताकि वो इसका पालन करा सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

38 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अब महीने में दो बार कहेगा भारत माता की जय, जानिए मामला | Khabar Digital | Khabar Digital