MP IPS Retire: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों की सूची जारी कर दी है, जो अगले साल यानी 2027 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, मध्य प्रदेश कैडर के कुल 13 आईपीएस अधिकारी अपनी 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवा से मुक्त होंगे।
फेरबदल की जमीन तैयार
एक साथ 13 IPS अधिकारियों के रिटायर होने की सूची सामने आने के बाद, अब पुलिस महकमे में नए चेहरों को प्रमोट करने और खाली होने वाले पदों पर नई नियुक्तियों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तारीखें उनकी जन्मतिथि और सेवा नियमों के आधार पर तय की गई हैं। साल 2027 के अलग-अलग महीनों में इन अधिकारियों को ससम्मान विदाई दी जाएगी।
देखे पूरी सूची











