ताली रोहनिया में महिला पर बाघ का जानलेवा हमला; घायल का इलाज जारी, विधायक संजय पाठक ने दिए त्वरित उपचार व सहायता के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ताली रोहनिया में महिला पर बाघ का जानलेवा हमला; घायल का इलाज जारी, विधायक संजय पाठक ने दिए त्वरित उपचार व सहायता के निर्देश

कटनी खबर digital News-- बरही क्षेत्र के ताली रोहनिया गांव में मंगलवार को एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई, जहां ग्रामीण अशोक वर्मन की पत्नी पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।हमले की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बरही अस्पताल व कटनी जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों से बातचीत कर घायल महिला के समुचित और त्वरित उपचार के निर्देश दिए। विधायक द्वारा अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से तात्कालिक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।प्रारंभिक उपचार बरही अस्पताल में दिया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कटनी रेफर किया गया। कटनी जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है।विधायक संजय पाठक ने घटना को लेकर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, तथा टाइगर मूवमेंट की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।विधायक पाठक ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बाघ की किसी भी मूवमेंट की जानकारी तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

ताली रोहनिया में महिला पर बाघ का जानलेवा हमला; घायल का इलाज जारी, विधायक संजय पाठक ने दिए त्वरित उपचार व सहायता के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital