हर आवेदन का तय समय में हो निराकरण, विभागवार रजिस्टर संधारित कर रोज़ाना मॉनिटरिंग के निर्देश निगम आयुक्त तपस्या परिहार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

हर आवेदन का तय समय में हो निराकरण, विभागवार रजिस्टर संधारित कर रोज़ाना मॉनिटरिंग के निर्देश निगम आयुक्त तपस्या परिहार

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्ट कटनी, 4 अगस्त-- नगर निगम में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों के प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली का वास्तविक मूल्यांकन इस बात से होता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान कितनी शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ किया जाता है।बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि प्रत्येक आवेदन किसी नागरिक की अपेक्षा, समस्या और अधिकार से जुड़ा होता है। ऐसे में सभी विभाग समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाते हुए लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग प्राप्त आवेदनों, लंबित मामलों, विकास कार्यों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के लिए अलग-अलग रजिस्टर संधारित करे और उन्हें प्रतिदिन अद्यतन करते हुए नियमित समीक्षा करे।सुश्री परिहार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के लंबित प्रकरणों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें तथा उनकी दैनिक प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है, जवाबदेही तय होती है और अनावश्यक विलंब की संभावना समाप्त होती है। इससे नागरिकों को समय पर सेवाएं मिलेंगी और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा।बैठक के दौरान निगमायुक्त ने समय-सीमा के चिन्हित पत्रों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन समीक्षा की। साथ ही विकास कार्यों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का भी आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक के अंत में निगमायुक्त ने कहा कि समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली ही प्रभावी प्रशासन की पहचान है। सभी अधिकारी इसी भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास निरंतर मजबूत हो।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

हर आवेदन का तय समय में हो निराकरण, विभागवार रजिस्टर संधारित कर रोज़ाना मॉनिटरिंग के निर्देश निगम आयुक्त तपस्या परिहार | Khabar Digital | Khabar Digital