Today CM Mohan Yadav Program: भोपाल में रहेंगे, मंत्रालय में करेंगे समीक्षा बैठक, पूरा कार्यक्रम देखें...

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Today CM Mohan Yadav Program: भोपाल में रहेंगे, मंत्रालय में करेंगे समीक्षा बैठक, पूरा कार्यक्रम देखें...

Today CM Mohan Yadav Program: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 22 जून को भोपाल में रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के समत्व भवन में सुबह 10 बजे एडीजी इंटेलीजेंस और जनसंपर्क आयुक्त के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद वीसी करेंगे। सुबह 11 बजे के बाद सीएम मोहन यादव मंत्रालय आएंगे। यहां कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे और जरूरी निर्देश देंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने का भी समय तय है। दोपहर 3 बजे के बाद मंत्रालय से निवास आगमन होगा। पूरा कार्यक्रम देखें....

cm mohan yadav program today
cm mohan yadav program today

आज हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस समारोह: शिक्षाविदों का किया जाएगा सम्मान

ध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस (hindi granth academy mp 56th Foundation Day Celebration day) समारोह 22 जून को शाम 4 बजे मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में योगदान देने वाले शिक्षाविद होंगे सम्मानित

अकादमी के सहायक संचालक (प्रभारी) राम विश्वास कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं संदर्भ ग्रंथों की पांडुलिपियों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Must Read : जागरूकता और सर्तकता से ही निदान संभव, पढ़ें पूरा लेख…

सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों में अध्यक्ष, प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति डॉ. रविन्द्र कान्हेरे, चेयरमैन, मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग डॉ. खेमसिंह डहेरिया, पूर्व आचार्य, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन डॉ. राकेश ढण्ड, तथा प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, शामिल हैं। उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये होंगे मुख्य अतिथि

समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष इन्दर सिंह परमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल करेंगे।

समारोह में अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा अनुपम राजन विशिष्ट अतिथि तथा आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अकादमी द्वारा प्रकाशित “प्रगति पथ” ब्रोशर तथा द्विमासिक पत्रिका “रचना” का विमोचन किया जाएगा। यह प्रकाशन अकादमी की शैक्षणिक, साहित्यिक एवं ज्ञान-विस्तार संबंधी गतिविधियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Must Read : तो क्या 2047 का विकसित भारत बन जाएगा बूढ़ों का देश ?

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त संचालक, मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी डॉ. उत्तम सिंह चौहान, द्वारा किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, कुलसचिव, प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षाविद, साहित्यकार, अकादमी के लेखक एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस