भोपाल/खबर डिजिटल/ Today CM Mohan Yadav Program: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई 2026 को मध्यप्रदेश के सतना और सिंगरौली जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम प्रोग्राम
सीएम कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:10 बजे भोपाल से रीवा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे रीवा से सतना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सतना से एनसीएल ग्राउंड सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे।
सिंगरौली में बीजेपी कार्यककर्ताओं के साथ बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगरौली में दोपहर 2:40 बजे भाजपा कार्यालय सिंगरौली पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे उमंग भवन, एनटीपीसी सिंगरौली पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि वितरित करेंगे। सायं 5:30 बजे सूर्य गेस्ट हाउस सिंगरौली पहुंचने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि 7:45 बजे राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम पहुंचकर सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री रात्रि 10 बजे सूर्य गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम करेंगे।









