Today CM Mohan Yaday Program: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर, सोमवार को मुख्यमंत्री मंत्रालय में सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधानसभा हाटपिपल्या अंतर्गत राजोदा–कैलोद डबलचौकी सड़क का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक करेंगे। दोपहर में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम की 5वीं बोर्ड बैठक लेंगे।
दोपहर बाद करेंगे मुलाकात, रीवा कृषि महोत्सव को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोपहर के बाद लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 बजे भोपाल के गोविंदपुरा बालाजी परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे। शाम करीब 5.35 बजे निवास आगमन होगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी के कार्यक्रम के अनुसार है।
मुख्य बातें:
मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग विधानसभा हाटपिपल्या अंतर्गत राजोदा–कैलोद डबलचौकी सड़क का भूमिपूजन कार्यक्रम
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक
मध्यप्रदेश भवन विकास निगम की 5वीं बोर्ड बैठक
01:30 बजे मुलाकात
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम - बलराम कृषि महोत्सव, रीवा
बालाजी परिसर, गोविंदपुरा आगमन, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण समारोह









