सोने के दाम में उछाल, कीमतें आसमान छूने के करीब – जानिए आज के ताज़ा भाव!

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सोने के दाम में उछाल, कीमतें आसमान छूने के करीब – जानिए आज के ताज़ा भाव!

today gold price local market in Bhopal: त्योहारी सीजन शुरु होते हैं सराफा बाजार में तेजी आ गयी है। भोपाल के लोकल सराफा बाजार में सोने के दामों में बड़ी तेजी देखी गई, जहां 24 कैरेट सोना 80,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र और धनतेरस जैसे बड़े मुहूर्तों के नजदीक आने से सोने की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। शनिवार के मुकाबले 350 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि दर्ज की गई, और अक्टूबर के पहले 20 दिनों में सोना 2,600 रुपये से अधिक बढ़ चुका है।

कीमतों में इस उछाल के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियां प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इंदौर के बुलियन कारोबारी निलेश सारड़ा के अनुसार, ईरान-फिलिस्तीन और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने दुनिया भर में सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ा दिया है। इसके परिणामस्वरूप निवेशक बड़ी मात्रा में सोने-चांदी की खरीद कर रहे हैं, जिससे इनके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

इसके अलावा, अमेरिका और यूरोप की केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती और वहां के आगामी चुनावों से जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी कीमती धातुओं के दामों को और ऊंचा किया है। चीन की अर्थव्यवस्था से आने वाले सकारात्मक संकेत भी सोने की मांग को बढ़ावा दे रहे हैं।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी त्योहारों में कुल खरीदारी का मूल्य बढ़ सकता है, लेकिन उच्च कीमतों के चलते सोने-चांदी की कुल खरीदी मात्रा में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है, और यह आने वाले समय में और बढ़ सकती है। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने जहां निवेशकों को बड़ा लाभ दिलाया है, वहीं आम ग्राहकों के लिए यह खरीदारी को महंगा बना सकता है, जिससे उनकी जेब पर असर पड़ने की संभावना है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सोने के दाम में उछाल, कीमतें आसमान छूने के करीब – जानिए आज के ताज़ा भाव! | Khabar Digital | Khabar Digital