आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा आज भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश निनामा ने आज अनविभागीय अधिकारी चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा को एक आवेदन ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की है कि मंडी अधिकारियों की मेली भगत से लायसेंस धारी हर एक व्यापारी कषि उपज अपने निजी घरों निजी द्कानों पर खरीद रहा है जो मंडी अधिनियम से तहद गलत है ।
स्थानीय लोगों का आरोप
स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि मंडी का उद्देश्य किसानों को एक स्थान पर उचित मूल्य दिलाना है, लेकिन जब व्यापारी मंडी के बाहर से ही खरीदारी कर रहे हैं तो मंडी पूरी तरह सूनी पड़ी रहती है।
एसडीएम को दिया आवेदन
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रशेखर आजाद नगर को आवेदन देकर मांग की गई है कि जिन व्यापारियों को मंडी में अनाज खरीदने के लिए लाइसेंस दिया गया है, उन्हें मंडी परिसर में ही व्यापार करने के लिए बाध्य किया जाए।
लाइसेंस निरस्त करने की मांग
आवेदन में यह भी मांग की गई है कि यदि व्यापारी नियमों का पालन नहीं करते हैं और घर से ही अनाज खरीदते हैं, तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। इस मुद्दे की जानकारी प्रदेश के उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है, जिनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और जिला कलेक्टर आलीराजपुर शामिल हैं।









