Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, प्रयासों को धक्का

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, प्रयासों को धक्का

Jyotiraditya Scindia: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण TRAI के ताजा आंकड़ों ने टेलीकॉम इंडस्ट्री की एक बेहद चौंकाने वाली और कड़वी हकीकत बयां की है। देश में जहां एक तरफ मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के बावजूद, निजी कंपनियों के फास्ट 5G नेटवर्क और लुभावने ऑफर्स के सामने BSNL पिछड़ता नजर आ रहा है।

30 दिनों में BSNL से टूटे हजारों यूजर

हाल में जारी किए गए आंकड़ों ने महाराज सिंधिया के प्रयासों को तगड़ा झटका दिया है। ट्राई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में BSNL के ग्राफ में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अप्रैल 2026 में मध्य प्रदेश में BSNL के पास कुल 51,40,116 उपभोक्ता थे। जो मई 2026 में यह आंकड़ा घटकर 51,32,545 यूजर पर आ गया। यानी महज एक महीने के अंदर ही 7 हजार 500 से अधिक उपभोक्ताओं ने BSNL का साथ छोड़ दिया और दूसरी कंपनियों का रुख कर लिया।

एमपी में मोबाइल यूजर्स 8.64 करोड़ पार

एक तरफ जहां सरकारी कंपनी अपने ग्राहक खो रही है, वहीं प्रदेश में कुल मोबाइल कनेक्टिविटी का बाजार तेजी से बड़ा हो रहा है। पिछले एक महीने में मध्य प्रदेश में 4.02 लाख नए मोबाइल कनेक्शन जुड़े हैं, जिसके बाद सूबे में कुल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 8.64 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह साफ दर्शाता है कि नए उपभोक्ता निजी टेलीकॉम कंपनियों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

5G की दौड़ और BSNL का संघर्ष

बाजार के जानकारों का कहना है कि निजी कंपनियां देश भर में अपने 5G नेटवर्क का जाल बिछा चुकी हैं और उपभोक्ताओं को सुपर फास्ट इंटरनेट की सुविधाएं दे रही हैं। दूसरी ओर, BSNL अब भी कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में अपने 4G नेटवर्क को पूरी तरह स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। उपभोक्ता लगातार खराब नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप और बेहद धीमी डेटा स्पीड की शिकायतें कर रहे हैं। इसी से तंग आकर यूजर्स अब मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का रास्ता चुन रहे हैं, जो सरकारी टेलीकॉम कंपनी के लिए एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, प्रयासों को धक्का | Khabar Digital | Khabar Digital