Train Alert List: जुलाई में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी अपडेट, कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों के रूट बदले

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Train Alert List: जुलाई में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी अपडेट, कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों के रूट बदले

अगर आप जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. झांसी रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा. इस कारण 1 जुलाई से 1 अगस्त तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे द्वारा लिए गए इस ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे, कुछ का ललितपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा, जबकि दो ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ललितपुर यार्ड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और नई रेल लाइनों को जोड़ने के लिए यह कार्य किया जा रहा है. परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. इसका असर विशेष रूप से ग्वालियर, झांसी और बीना रूट से गुजरने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है.

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 07363 हुबली-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (13 जुलाई से निरस्त)
  • 07364 योगनगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस (16 जुलाई से निरस्त)

बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

बीना-झांसी-मथुरा मार्ग की कई प्रमुख ट्रेनों को बीना-रूठियाई-सोगरिया-बयाना-मथुरा मार्ग से संचालित किया जाएगा.

  • 12649 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (13 से 19 जुलाई, 5 फेरे)
  • 22705 तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14 जुलाई)
  • 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (14 से 20 जुलाई, 7 फेरे)
  • 20493 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12 और 15 जुलाई)
  • 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (13 से 20 जुलाई, 8 फेरे)
  • 20805 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस (13 से 18 जुलाई, 6 फेरे)

ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी.

  • 22456 कालका-शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस (16 और 19 जुलाई)
  • 12172 हरिद्वार-एलटीटी एक्सप्रेस (17 जुलाई)
  • 12804 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  • 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (19 जुलाई)
  • 12644 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (17 जुलाई)
  • 12782 हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस (20 जुलाई)
  • 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (16 से 19 जुलाई)
  • 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (19 जुलाई)
  • 12716 अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस (17 से 20 जुलाई)
  • 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस (17 से 20 जुलाई)

ग्वालियर रूट से होकर गुजरेंगी ये ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा.

  • 14313 एलटीटी-बरेली एक्सप्रेस (13 से 20 जुलाई)
  • 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस (16 जुलाई)
  • 12615 चेन्नई-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (13 से 19 जुलाई)
  • 12722 नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस (16 से 20 जुलाई)
  • 12650 नई दिल्ली-यशवंतपुर एक्सप्रेस (20 जुलाई)
  • 12724 नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस (17 से 20 जुलाई) कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा

यार्ड कार्य के दौरान कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर 10 मिनट से लेकर 110 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है.

  • 12650 नई दिल्ली-यशवंतपुर एक्सप्रेस
  • 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस
  • 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस
  • 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस
  • 12630 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस

ललितपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी ये ट्रेनें

यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का ललितपुर स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव समाप्त रहेगा.

  • 22470 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो एक्सप्रेस (12 से 19 जुलाई)
  • 22469 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12 से 19 जुलाई)
  • 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस (11 से 19 जुलाई)
  • 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (12 से 20 जुलाई) यात्रा से पहले जरूर करें ट्रेन की स्थिति जांच

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि जुलाई में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस, रूट और समय जरूर जांच लें. यार्ड आधुनिकीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं, जिससे अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Train Alert List: जुलाई में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी अपडेट, कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों के रूट बदले | Khabar Digital | Khabar Digital