Train Cancelled: 10 ट्रेनें रद्द, 48 का बदला रूट और 12 ट्रेनें दूसरे स्टेशन से चलेंगी, न से सफर करने से पहले चेक कर लें स्टेटस

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Train Cancelled: 10 ट्रेनें रद्द, 48 का बदला रूट और 12 ट्रेनें दूसरे स्टेशन से चलेंगी, न से सफर करने से पहले चेक कर लें स्टेटस

अगर सितंबर और अक्टूबर में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर देख लें. बीना स्टेशन यार्ड में बड़े स्तर पर रीमॉडलिंग का काम होने जा रहा है. आगासौद-बीना के बीच बन रही तीसरी रेल लाइन को बीना यार्ड से जोड़ने के लिए यह काम किया जा रहा है.

इसका असर बीना के साथ अशोकनगर और गुना रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे के अनुसार, मेगा ब्लॉक के दौरान 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. करीब 48 ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा, जबकि 12 ट्रेनों के संचालन में बदलाव होगा. इनमें कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशनों से शुरू या समाप्त होंगी.

तीन चरणों में होगा यार्ड का काम

रेलवे प्रशासन के मुताबिक बीना यार्ड में रीमॉडलिंग का काम अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा. 31 अगस्त तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा. इसके बाद 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक दूसरे चरण का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा. 13 से 31 अक्टूबर के बीच मुख्य नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा.

इंटरसिटी और मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

ग्वालियर-भोपाल और भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 1 से 15 अक्टूबर तक रद्द रखा जाएगा. इसके अलावा बीना-रुठियाई-बीना रूट की चार मेमू ट्रेनें 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी.

कोटा-बीना-कोटा मेमू भी निर्धारित रूट पर नहीं चलेगी. 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक यह ट्रेन मुंगावली के बजाय महादेवखेड़ी तक जाएगी और वहीं से कोटा के लिए रवाना होगी. दूसरी ओर कोटा-बीना-कोटा मेमू 29 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना के बजाय मुंगावली तक चलेगी.

बीना-ग्वालियर-बीना और बीना-नागदा-बीना ट्रेनें भी 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय फ्लाइओवर के रास्ते मालखेड़ी तक संचालित होंगी.

कई ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट

रीमॉडलिंग के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक रास्तों से चलाया जाएगा. अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 18 सितंबर से 14 अक्टूबर तक गुना, ग्वालियर, इटावा और गोविंदपुरी होकर चलेगी.

सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 18 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा रूट से जाएगी. गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच ग्वालियर-गुना होकर संचालित होगी.

भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक संत हिरदारामनगर, मक्सी, नागदा और कोटा के रास्ते चलेगी. तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों पर मक्सी और नागदा होकर संचालित होगी.

जिले से गुजरेंगी, लेकिन स्टॉपेज नहीं मिलेगा

कुछ अन्य ट्रेनें भी अक्टूबर में बदले हुए रास्ते से जिले के क्षेत्र से गुजरेंगी. इनमें डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा, इंदौर-हावड़ा, अहमदाबाद-दरभंगा, भुज-शालीमार, अहमदाबाद-कोलकाता, अहमदाबाद-पटना, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं. ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी के रास्ते चलाई जाएंगी. हालांकि इनका जिले में ठहराव नहीं होगा. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का नया रूट और स्टेशन जरूर जांच लेना चाहिए.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Train Cancelled: 10 ट्रेनें रद्द, 48 का बदला रूट और 12 ट्रेनें दूसरे स्टेशन से चलेंगी, न से सफर करने से पहले चेक कर लें स्टेटस | Khabar Digital | Khabar Digital