Train Confirm Ticket: कन्फर्म टिकट के बाद भी नहीं मिली सीट, रेलवे देगा 50 हजार का मुआवजे

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Train Confirm Ticket: कन्फर्म टिकट के बाद भी नहीं मिली सीट, रेलवे देगा 50 हजार का मुआवजे

ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बाद भी अगर यात्री को अपनी आरक्षित सीट नहीं मिले, तो अब इसे सामान्य असुविधा नहीं माना जाएगा. केरल में सामने आए एक मामले में उपभोक्ता आयोग ने भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक यात्री के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. आयोग ने रेलवे को सेवा में लापरवाही का दोषी मानते हुए पीड़ित यात्री को 50 हजार रुपये मुआवजा और 3 हजार रुपये मुकदमे का खर्च देने का निर्देश दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला उस यात्री से जुड़ा है जिसने बेंगलुरु से कोचुवेली जाने के लिए तत्काल कोटे से कन्फर्म टिकट खरीदा था. यात्रा शुरू होने पर उसे उम्मीद थी कि वह अपनी आरक्षित सीट पर आराम से सफर करेगा, लेकिन कोच में पहुंचते ही स्थिति बिल्कुल अलग मिली. रिजर्व कोच में बड़ी संख्या में अनारक्षित यात्री मौजूद थे, जिसके कारण वहां खड़े होने तक की जगह नहीं बची थी. हालात ऐसे बन गए कि यात्री पूरी रात अपनी सीट पर बैठ भी नहीं सका और भीड़ के बीच खड़े-खड़े सफर पूरा करना पड़ा.

यात्री ने समस्या का समाधान कराने के लिए रेलवे के कस्टमर केयर से संपर्क किया, लेकिन उसे त्योहारों के दौरान अधिक भीड़ होने का कारण बताकर इंतजार करने की सलाह दी +ग++झा कीं. बावजूद इसके किसी अधिकारी की ओर से तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कोच के अंदर आवाजाही करना भी मुश्किल हो गया था और यात्री पूरी रात आराम नहीं कर पाया.

जब मामला उपभोक्ता आयोग पहुंचा तो रेलवे ने अपने बचाव में कहा कि पूजा और नवरात्रि के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य से अधिक थी. रेलवे का दावा था कि शिकायत मिलने के बाद टीटीई ने रेलवे सुरक्षा बल की मदद से अगले स्टेशन पर अनारक्षित यात्रियों को कोच से बाहर कर दिया था. हालांकि आयोग ने कहा कि रेलवे अपने इस दावे के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका.

आयोग ने उपलब्ध तस्वीरों, सोशल मीडिया पर की गई शिकायत और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद माना कि रेलवे यात्रियों को उनकी आरक्षित सीट उपलब्ध कराने में विफल रहा. इसी आधार पर दक्षिणी रेलवे, दक्षिण पश्चिमी रेलवे और तिरुवनंतपुरम के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक को संयुक्त रूप से एक महीने के भीतर 50 हजार रुपये मानसिक प्रताड़ना के लिए और 3 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया गया. यह फैसला यात्रियों के अधिकारों की रक्षा और रेलवे की जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस