MP Teachers Transfer: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी सर्जरी की गई है। नई तबादला नीति के तहत चल रही उठापटक के बीच मंगलवार को विभाग ने उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी सूची में दो बड़े चेहरों को राजधानी भोपाल के वीआईपी आईएएसई कॉलेज में नई कमान सौंपी है।
डॉ. नितिन श्रीवास्तव: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोराहा (सीहोर) से आईएएसई महाविद्यालय, भोपाल ट्रांसफर।
अखिल श्रीवास्तव: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औबेदुल्लागंज (रायसेन) से आईएएसई महाविद्यालय, भोपाल में नई पदस्थापना।
रजनीश गुप्ता: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दबोह (भिंड) से हटाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ग्वालियर भेजा गया।
राजीव कुमार तिवारी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोलगढ़ (रीवा) से शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, रीवा में कमान।
देखे तबादला आदेश और सूची








