देर रात गेहूं से भरा ट्रक पलटा, 22 वर्षीय युवक की मौत; तहसीलदार चंदेरी के सरकारी वाहन और कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

देर रात गेहूं से भरा ट्रक पलटा, 22 वर्षीय युवक की मौत; तहसीलदार चंदेरी के सरकारी वाहन और कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

चंदेरी/खबर डिजिटल/ अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे गेहूं से भरा ट्रक क्रमांक UP 94 T 5488 दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में रंजीत यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम बुधेड़ी, जिला ललितपुर (उ.प्र.) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना से पहले MP04 YH 5181 नंबर का सरकारी वाहन, जिसके पीछे "कार्यपालिक मजिस्ट्रेट" लिखा हुआ था, ट्रक के पीछे चल रहा था।जिसके ड्राइवर द्वारा लगातार पीछा करने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा। गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार की गाड़ी की हवा निकाल दी जिस कारण गाड़ी घटना स्थल पर ही खड़ी रही और वाहन चालक मौके से फरार हो गया,

तहसीलदार चंदेरी दिलीप दरोगा का मिला पहचान पत्र और डायरी

घटनास्थल पर खड़ी सरकारी गाड़ी में तलाशी के दौरान एक पहचान-पत्र और डायरी भी मिली, जिन्हें स्थानीय लोग तहसीलदार दिलीप दरोगा से संबंधित बता रहे हैं। इन वस्तुओं के मिलने से पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय सरकारी वाहन में कौन-कौन मौजूद था और इन वस्तुओं के वाहन में होने की परिस्थितियां क्या थीं। इन तथ्यों की आधिकारिक जांच होना बाकी है।

एसडीएम मनीष धनगर ने बताया कि संबंधित सरकारी वाहन का चालक बार-बार बिना अनुमति सरकारी वाहन लेकर चला जाता था। चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित वाहन का टेंडर निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

हालांकि, इस बयान के बाद भी कई सवाल बने हुए हैं। यदि प्रशासन को पहले से जानकारी थी कि चालक बिना अनुमति बार-बार सरकारी वाहन लेकर जाता है, तो उसे रोकने के लिए पहले क्या कदम उठाए गए? देर रात हुई इस कार्रवाई की अनुमति किसने दी? सरकारी वाहन वहां किस उद्देश्य से पहुंचा था? और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

निम्न धाराओं में मामला दर्ज

इस समस्त घटनाक्रम पर पुलिस थाना चंदेरी में अपराध क्रमांक 0447 बीएनएस की धारा 106 (1) 115(2) 125 (ए) 281 के तहत मामला पंजीकृत किया जाकर विवेचना में लिया गया है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि घटना की सभी परिस्थितियों,ड्राइवर और अधिकारियों की मोबाइल लोकेशन कॉल डिटेल, सरकारी वाहन की भूमिका, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके।

प्रशासन का पक्ष: एसडीएम के अनुसार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और वाहन का टेंडर निरस्त किया जा रहा है। वहीं दुर्घटना और अन्य आरोपों की जांच जारी है।

जांच के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
1.देर रात 1 बजे तहसीलदार की अनुपस्थिति में सरकारी वाहन किसकी अनुमति से संचालित हो रहा था?

2.तहसीलदार के बिना सरकारी वाहन में ड्राइवर और अन्य लोग किस आदेश पर कार्रवाई कर रहे थे
3.क्या तहसीलदार की गैरमौजूदगी में सरकारी वाहन का उपयोग नियमों के अनुरूप था
4.देर रात हुई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार कौन? सरकारी वाहन किसके निर्देश पर चला

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

देर रात गेहूं से भरा ट्रक पलटा, 22 वर्षीय युवक की मौत; तहसीलदार चंदेरी के सरकारी वाहन और कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल | Khabar Digital | Khabar Digital