भोपाल में 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. ट्विशा का पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में किया गया था, लेकिन उनके परिवार ने रिपोर्ट पर भरोसा जताने से इनकार कर दिया. परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है और इसलिए दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए. इसी मांग को लेकर परिवार पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पहुंचा था, जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन भी किया. अब परिवार ने मुख्यमंत्री से दोबारा मुलाकात कर अपनी मांगें सामने रखीं.
मोहन यादव ने दिलाया भरोसा, ट्विशा शर्मा की मौत की होगी सीबीआई जांच
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर स्तर पर परिवार के साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र भेजा जाएगा ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके. साथ ही दोबारा पोस्टमार्टम कराने के मुद्दे पर अदालत जो भी फैसला करेगी, सरकार उसका पालन करेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि परिवार चाहे तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए सरकार परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी.
समर्थ सिंह की तलाश तेज
उधर पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह की तलाश तेज कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि वह विदेश भाग सकता है, इसलिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही है. समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है. इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है.
क्या हुआ था उस रात
जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा अपने भोपाल स्थित ससुराल की छत पर फंदे से लटकी मिली थीं. घटना के बाद मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज की मांग की जा रही थी. परिवार का कहना है कि ससुराल वालों का व्यवहार भी उसके प्रति ठीक नहीं था. वहीं दूसरी तरफ ससुराल पक्ष ने पूरे मामले को आत्महत्या बताया है. इस बीच ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया. वहीं ट्विशा के पिता ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए भोपाल कोर्ट में आवेदन भी दिया है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









