Damoh News : टाइगर रिजर्व में चिंकारा का मांस पका रहे दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Damoh News : टाइगर रिजर्व में चिंकारा का मांस पका रहे दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चिंकारा का मांस पकाते हुए दो आरोपियों को अमले ने पकड़ा है। आरोपियों से चिंकारा का सिर, मांस और उपयोग किए हथियार को वन विभाग ने बरामद किया है। इस दौरान आरोपियों का एक साथी भागने में कामयाब रहा है। मामला दर्ज किए जाने के उपरांत शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में वन अमला जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि चिंकारा एक सड़क हादसे में घायल हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने उसे मारकर उसका मांस पका लिया।

चिंकारा मिलने पर उठाकर ले गए साथ
मामला वन परिक्षेत्र झापन की बीट लकलका का है, जहां शुकवार को सड़क हादसे में चिंकारा घायल हो गया था। सूचना मिलने पर वन अमला को मौके पर पहुंचा तो समाने आया कि लकलका गांव के तीन युवक घूमन पिता सूरज यादव, राजेंद्र पिता धांदू लोधी और अरविन्द यादव पिता हरलाल यादव घायल जानवर को उठाकर अपने साथ ले गए है। आगे तलाश किए जाने पर सामने आया कि आरोपियों ने चिंकारा की हत्या कर आधा शरीर जमीन में दबा दिया दिया है और शेष को पकाना शुरू कर दिया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/shivraj-singh-chouhan-security-tightened-bhopal-delhi-alert/

डॉग स्क्वॉड की मदद से पहुंचे आरोपियों तक
चिंकारा के सम्बन्ध में जानकारी न मिलने के बाद झापन रेंज का वन अमले ने टाइगर रिजर्व टीम से संपर्क किया और मौके पर डॉग स्क्वायड टीम पहुंची और खोजबीन शुरू की। डॉग सबसे पहले उस जगह पहुंचा जहां चिंकारा का आधा शरीर दबाया गया था। उसके आधार पर ही डॉग टीम को आरोपियों के घर तक लेकर पहुंच गया। घर पर टीम के पहुंचने पर अमले ने वहां घूमन यादव और राजेंद्र लोधी को मांस पकते हुए पाया। इसके आधार पर वन आमले ने आरोपीयों से पूछताछ की तो सामने आया कि वह तीन लोग थे उनका एक साथी भाग गया है। 15 किलो मांस, कुल्हाड़ी की जब्ती और बयानों के आधार पर आरोपियों पर वन प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

अब जांच होगी मौत के कारणों की
अमले ने जब्त किए गए मांस को फोरेंसिक जांच के लिए वेटरनरी कॉलेज जबलपुर भेजा गया है जहां परीक्षण के बाद यह स्पष्ट होगा कि चिंकारा का शिकार किया गया है या फिर किसी वाहन से टकराने से उसकी मौत हुई है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही होगी। कार्यवाही में एसडीओ बीपी तिवारी, झापन रेंजर नीतेश डहरिया, मुहम्मद शाकिर खान, परिक्षेत्र सहायक सुजीत सैनी, वनरक्षक सुंदर लाल जैन, त्रिवेंद्र सीग लोधी, डॉग स्क्वाड टीम प्रभारी प्रीतम अहिरवार की भूमिका रही।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sheopur-police-launches-21-day-wear-helmet-save-life-campaign/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Damoh News : टाइगर रिजर्व में चिंकारा का मांस पका रहे दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार | Khabar Digital | Khabar Digital