Congress Protest: जनसमस्याओं पर गरजी कांग्रेस, किया शक्ति प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Congress Protest: जनसमस्याओं पर गरजी कांग्रेस, किया शक्ति प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

त्यौंथर रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय त्योंथर परिसर में कांग्रेस कमेटी त्योंथर के तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस आंदोलन में हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी को सौंपा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रीवा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामलखन सिंह पटेल ने की।

मुख्य अतिथि इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

पूर्व विधायक डॉ. आई.एम.पी. वर्मा ने त्योंथर को संघर्ष की धरती बताते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार लड़ाई लड़ने की बात कही। पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी को सौंपकर क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

सभा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, बबीता साकेत, रवि तिवारी, गिरीश सिंह, अरुण गौतम, बिंद्रा प्रसाद तिवारी, रामायण प्रसाद सिंह, अरुण गौतम, अरुण सिंह, लक्ष्मीशंकर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, टी.पी. सिंह, प्रभात वर्मा, बृजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडे, विजयशंकर भूर्तियां, जसवंत सिंह, धर्मेंद्र कुमार मांझी, रामप्रभाव विश्वकर्मा, के. तिवारी, रणबहादुर सिंह, असलम खान, शुभलाल आदिवासी, एडवोकेट दुर्गा सिंह, मधुसूदन सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी राजू सिंह सेंगर ने किया, जबकि अंत में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी