Ujjain Yoga Day 2026: कीचड़ और बारिश के बीच उज्जैन में हुआ सामूहिक योग

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Ujjain Yoga Day 2026: कीचड़ और बारिश के बीच उज्जैन में हुआ सामूहिक योग

उज्जैन। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार सुबह राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम (दशहरा मैदान) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योगाचार्यों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। महाकाल की नगरी में योग और अध्यात्म का विशेष संगम देखने को मिला।

राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम में योग कार्यक्रम

बारिश के बाद मैदान में था कीचड़, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

कार्यक्रम से एक दिन पहले हुई बारिश के कारण दशहरा मैदान के कई हिस्सों में कीचड़ हो गया था। ऐसे में जिला प्रशासन के सामने आयोजन को सफल बनाने की चुनौती थी।

प्रशासन ने मैदान में पत्थर की चूरी डलवाई और बड़े कपड़े व मैट बिछाकर प्रतिभागियों के बैठने और योगाभ्यास की व्यवस्था की। इन तैयारियों के कारण लोग बिना किसी परेशानी के कार्यक्रम में शामिल हो सके।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश भी सुना गया। संबोधन के बाद सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए।

योग और अध्यात्म का अनूठा संगम

बारिश और कीचड़ जैसी परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल बना दिया। लोगों ने स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया और शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-update-monsoon-rain-alert-madhya-pradesh-june-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Ujjain Yoga Day 2026: कीचड़ और बारिश के बीच उज्जैन में हुआ सामूहिक योग | Khabar Digital | Khabar Digital