उज्जैन-जावरा रोड पर भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 3 घायल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

उज्जैन-जावरा रोड पर भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 3 घायल

खबर डिजिटल/ Ujjain-Javra Road accident उज्जैन-जावरा रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में से तीन इंदौर के और एक बड़नगर का निवासी था। सभी अजमेर शरीफ से लौट रहे थे, जब उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। इस हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से हटाया गया।

खाचरौद पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी आठ लोग इनोवा कार (एमपी 09 बीसी 7559) में सवार होकर अजमेर से लौट रहे थे। खाचरौद-बेड़वान्या के समीप उनकी कार की सामने से आ रहे टैंकर (आरजे 27 जीसी 2399) से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बड़नगर निवासी समीर पिता हाजी हफीज और इंदौर निवासी अब्दुल मलान, इमरान नूर और आशिक पिता अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जुबेर, समीप, और ओसामा घायल हो गए हैं, जिन्हें नागदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

उज्जैन-जावरा रोड पर भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 3 घायल | Khabar Digital | Khabar Digital