उज्जैन/खबर डिजिटल/ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। 15 अगस्त को देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जिन्होंने बाबा महाकाल से अपने मन की मनोकामना मांगी।
भक्तों की लगी लंबी कतारें
सुबह से ही मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा महाकाल क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। जिसके चलते स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल के दरबार को भी राष्ट्रीय से परिपूर्ण किया गया। तिरंगामयी महाकाल क्षेत्र को देखकर भक्तों ने भी राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।
प्रशासन ने की खास व्यवस्था
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा और प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार व्यवस्थाएं संभाली गईं। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर मार्ग को उचित स्थान पर परिवर्तित किया गया, ताकि तय इलाके में ही एकदम भी भीड़ बढ़े।









