उज्जैन। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने जीवाजी गंज स्थित मोहन नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई, उच्चारण और समझ क्षमता पर आत्मीय संवाद किया।
संभाग आयुक्त ने बच्चों से सीधे प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की प्रगति को परखा। बालिकाएँ इशिता और जानवी तथा छात्र मोहित सहित अन्य विद्यार्थियों ने पाठ पढ़कर सुनाया। बच्चों ने खेल-खेल में सीखने से जुड़ी गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया, जिसकी संभाग आयुक्त ने सराहना की।
मुरैना: थाने का घेराव करने पहुंची करणी सेना, लगाए मुर्दाबाद के नारे - Khabar Digital
भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से ‘खेल-खेल में पढ़ना सीखो’ पद्धति, कक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। शिक्षकों द्वारा तैयार की गई परिणाममूलक शीट्स का निरीक्षण कर उन्होंने प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
संभाग आयुक्त ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में मजबूत शैक्षणिक आधार ही आगे की शिक्षा की सफलता सुनिश्चित करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों में सीखने के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और आनंद का वातावरण बनाना शिक्षा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। साथ ही गतिविधि-आधारित शिक्षण, नियमित मूल्यांकन और अभिभावकों की सहभागिता पर निरंतर ध्यान देने की बात कही।
इसके पश्चात संभाग आयुक्त ने गांधीनगर वार्ड क्रमांक 06 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अमले से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लगाए जा रहे टीकों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुरैना: तहसील में RI राकेश जैन 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए - Khabar Digital









