उज्जैन में सट्टे का विदेशी बाजार, पुलिस कार्रवाई में 15 करोड़ नगद और विदेशी करेंसी बरामद

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

उज्जैन में सट्टे का विदेशी बाजार, पुलिस कार्रवाई में 15 करोड़ नगद और विदेशी करेंसी बरामद

उज्जैन पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे ujjain satta market के खिलाफ मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है इस शहर में सट्टे का विदेशी बाजार तैयार हो गया है। ujjain police action पुलिस ने संभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए 15 करोड रुपए नगद बरामद किए इसके अलावा भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के रूप में सट्टे की राशि भी बरामद हुई है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के परिपालन में पड़ताल करने पर तो पुलिस के सामने ऑनलाइन सट्टे का इतना बड़ा मामला सामने आया कि सट्टा कारोबारियों की कमाई देखकर वरिष्ठ अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। पुलिस ने नीलगंगा थाना क्षेत्र में तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में रहने वाले पीयूष चोपड़ा के ठिकानों पर दबिश दी तो लाख दो लाख, एक करोड़ की राशि बरामद करते -करते टोटल 15 करोड़ रुपए की राशि और बड़ी भारी मात्रा में विदेशी करेंसी भी बरामद होती गई।

आई जी संतोष कुमार सिंह ने प्रेस से चर्चा में कहा कि उज्जैन पुलिस की यह बड़ी सफलता है। ऑनलाइन सट्टे की यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अंतरराष्ट्रीय सट्टे का अवैध कारोबार करते हुए 9 पंटर गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 1 मुख्य आरोपी फरार हो गया है।

जूम मीटिंग एप का उपयोग कर सट्टे का कारोबार 

पूरे मैच के दौरान बुकीज और पंटर ज़ूम मीटिंग एप के द्वारा simtodo.apk का उपयोग करते हुए लाइव कम्युनिकेशन में रहते। इसी दौरान अवैध धंधा होता एक बार में 50 हजार से 25 लाख रुपए का इस पार उस पार होता। धंधा कितना करना है यह पीयूष चोपड़ा बताता इसके बाद पंटर बुकीज को धंधा उतारते। इस तरह एक मैच में करोड़ो की हार जीत हो जाती। पुलिस ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ भी जप्त किए हैं।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी