सीएम मोहन यादव ने उज्जैन क्षिप्रा परिक्रमा के तैयारियों की जानकारी ली.

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन क्षिप्रा परिक्रमा के तैयारियों की जानकारी ली.
  • उज्जैन में 15 और 16 जून को क्षिप्रा परिक्रमा गंगा दशमी से जुड़ेंगे नागरिक 
  •  पवित्र क्षिप्रा नदी को की जायेगी चुनरी अर्पित
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षिप्रा परिक्रमा कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि  उज्जैन में आगामी 15 एवं 16 जून को नौवीं एवं दशमी पर शिप्रा परिक्रमा के कार्यक्रम होंगे। रामघाट से यात्रा प्रारंभ होगी जो दत्त खाड़ा, त्रिवेणी, गढ़ कालिका और गोमती कुंड जैसे पवित्र स्थलों से निकलेगी। आम जन द्वारा पवित्र क्षिप्रा नदी को चुनरी अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा  कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन शामिल होते हैं। इस नाते यह सुनिश्चित किया जाए कि यह कार्यक्रम पारंपारिक उल्लास के साथ संपन्न हो।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में हुई बैठक में क्षिप्रा परिक्रमा गंगा दशमी कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।

पुस्तिका का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 16 जून की शाम रामघाट, दत्त अखाड़ा क्षेत्र में होने वाले सांस्कृतिक आयोजन के स्वरूप की जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ तरफ से होगा। इस अवसर पर शिप्रा नदी के महत्व और उसके सांस्कृतिक वैभव की जानकारी देने वाली विशेष पुस्तिका का लोकार्पण भी होगा। सदानीरा केंद्रित ऑडियो वीडियो सीडी का लोकार्पण भी किया जाएगा। 

स्वच्छता का रखें ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा परिक्रमा गंगा दशमी कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के साथ ही प्रदेश की अन्य प्रमुख नदियों जैसे नर्मदा जी, चंबल, ताप्ती, सोन, सिंध और बेनगंगा  आदि के तट पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और जलक्रीड़ा गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए।  इसके साथ ही नदियों के किनारे स्थित देव स्थलों की सफाई और मंदिर परिसर की स्वच्छता के कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत बीस वर्ष से शिप्रा परिक्रमा गंगा दशमी का आयोजन हो रहा है जिसमें समाज का प्रबुद्ध वर्ग, आम नागरिक और इतिहास पुरातत्व के विद्ववान भी शामिल होते हैं। यह सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व भी है। भजनों की प्रस्तुति और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम  इसकी विशेषता है।इस समृद्ध परंपरा को पूरे प्रदेश  में विस्तारित करते हुए नागरिकों की भागीदारी से अन्य नदियों के घाटों पर भी आयोजन करने की कल्पना को साकार किया जाए।

श्रीराम तिवारी ने दिया प्रजेंटेशन

बैठक में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल संरचना के संरक्षण संवर्धन पर अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी एवं विकास और जल संसाधन विभाग, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आयुक्त उज्जैन संभाग तथा न्यासी सचिव वीर भारत न्यास के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण एवं जिला उज्जैन के सामाजिक कार्यकर्ता ऑनलाइन जुड़े।
 बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला और निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ श्री श्रीराम तिवारी ने  शिप्रा परिक्रमा की तैयारियों पर प्रजेंटेशन दिया। 

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी