नर्सिंग घोटालों को लेकर भड़के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नर्सिंग घोटालों को लेकर भड़के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 

उमंग सिंघार : नर्सिंग कॉलेजों में हुए फर्जीवाड़े पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सिंघार ने कहा है कि डॉक्टर फ़र्ज़ी, नर्स फ़र्ज़ी बस मरीज असली है। सिंघार ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के कार्यकाल में 200 कॉलेजों को मान्यता दी गयी है। उन्होंने लाखों रुपये देकर मान्यता दी है।

सिंघार ने आगे कहा कि सीएम साहब कब अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एमपी में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मोहन यादव खुद को लालू यादव अखिलेश यादव से बड़ा नेता समझते हैं। लॉ एंड ऑर्डर को छोड़ यूपी बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव पर उमंग सिंघार ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। लोकायुक्त कार्यालय में लगी आग में सिंहस्थ घोटाले की फाइलें जलाने की साजिश हुई। घोटाले में मोहन यादव के रिश्तेदारों के नाम थे। अधिकारी डरे हुए थे कि जांच हुई तो सब फंसेंगे। 

उमंग सिंघार ने आगे कहा की वे मानसून सत्र में ये मुद्दा उठाएंगे। बीजेपी सरकार सदन के पटल पर घोटालों की जांच रिपोर्ट क्यों नहीं रखती। आगजनी की घटनाओं पर सरकार न्यायिक जांच करवाए।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी