इंदौर पहुंचे उमंग सिंघार का BJP पर हमला… बोले- युवा नौकरी मांग रहा और सरकार युवाओं को जोड़ने की बात कर रही

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

इंदौर पहुंचे उमंग सिंघार का BJP पर हमला… बोले- युवा नौकरी मांग रहा और सरकार युवाओं को जोड़ने की बात कर रही

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रविवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और उसके संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जमकर निशाना साधा। सिंघार ने युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार से सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश का युवा नौकरी की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाने में लगी है। उमंग सिंघार ने राहुल गांधी के छात्र और युवा मुद्दों को लेकर किए जा रहे आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से छात्रों की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन भाजपा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होने के बाद अब भाजपा को युवाओं की याद आई है।

'युवा नौकरी मांग रहा, सरकार बैठकें कर रही'
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब एक साल बाद हो रही भाजपा की कार्यसमिति बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनके बीच पहुंच बढ़ाने की बात की जा रही है, जबकि प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में है। सिंघार ने दावा किया कि प्रदेश में वर्ग-1, वर्ग-2 और अतिथि शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब इतनी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं तो भर्ती प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की जा रही है।

Big Breaking News: इमरती देवी ने रामराजा से मांगा नया CM!.. कृष्णा गौर को गले लगाकर बोलीं- रामराजा मुख्यमंत्री बना दे

OBC आरक्षण को लेकर भी सरकार पर निशाना
उमंग सिंघार ने अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC के 13 प्रतिशत आरक्षण को होल्ड किए जाने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने इस मामले में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब काफी देर हो चुकी है।

सिंघार ने तंज कसते हुए कहा, 'अब चिड़िया चुग गई खेत।'
उन्होंने कहा कि युवाओं, रोजगार और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उमंग सिंघार के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर युवाओं के रोजगार और OBC आरक्षण का मुद्दा गरमाने के आसार हैं।

Rahul Gandhi Daura: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज… नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर संशय

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी