भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में अनशन कर रहे अभ्यर्थियों से मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। सिंघार ने अभ्यर्थियों से उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली और उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।
प्रशासन ने नहीं ली सुध - सिंघार
उमंग सिंघार ने कहा कि शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर कई दिनों से अभ्यर्थी अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से उनकी सुध लेने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं की जायज मांगों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षक अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण संघर्ष में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। अभ्यर्थियों की मांगों को कांग्रेस हर उचित मंच पर उठाएगी और सरकार के सामने उनकी आवाज पहुंचाने का काम करेगी।
मध्यप्रदेश में पूर्व विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी… कारोबारी कार्यालय और करीबी के घर जांच
मुख्यमंत्री से नेता प्रतिपक्ष की अपील
सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाए और शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पद वृद्धि को लेकर तत्काल उचित निर्णय करे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला… अब 12 सितंबर की बजाय 19 सितंबर को आएंगे इंदौर









