​उमरिया: ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ा महंगा, क्रेशर संचालक से 1.47 लाख की ठगी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

​उमरिया: ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ा महंगा, क्रेशर संचालक से 1.47 लाख की ठगी

उमरिया/केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला चंदिया थाना क्षेत्र का है, जहां राघोपुर स्थित दयाल क्रेशर के संचालक राजकुमार यादव ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। ईंट निर्माण के लिए सस्ती सीमेंट खोजने के चक्कर में उन्हें 1,47,200 रुपये की चपत लग गई।

​सस्ते के लालच में बिछाया जाल

​पीड़ित राजकुमार यादव के अनुसार, उन्हें अपने ईंट निर्माण कार्य के लिए भारी मात्रा में सीमेंट की जरूरत थी। उन्होंने इंटरनेट पर 'नॉन-ट्रेड सीमेंट' विक्रेताओं की तलाश की। इसी दौरान उनका संपर्क एक अज्ञात व्यक्ति से हुआ, जिसने खुद को बड़ा सप्लायर बताते हुए बाजार से कम दाम पर सीमेंट दिलाने का झांसा दिया। जालसाज ने विश्वास दिलाया कि भुगतान के दो दिनों के भीतर 640 बोरी सीमेंट की डिलीवरी कर दी जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/biaora-truck-fire-accident-milk-powder/

पेमेंट मिलते ही मोबाइल किया बंद

​सप्लायर की बातों पर भरोसा करते हुए राजकुमार ने बताए गए बैंक खाते में 1,47,200 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही पैसे आरोपी के खाते में जमा हुए, उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। काफी देर तक संपर्क न होने और नंबर बंद आने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

​पुलिस की जांच और अपील

​मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। चंदिया थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा है कि इंटरनेट पर मिलने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें। किसी भी व्यापारिक लेन-देन से पहले संबंधित फर्म की भौतिक जांच जरूर करें।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-municipal-corporation-anti-encroachment-drive-peer-baba-mazar/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

​उमरिया: ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ा महंगा, क्रेशर संचालक से 1.47 लाख की ठगी | Khabar Digital | Khabar Digital