Bhopal Gopalak Sammelan - गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल एवं इंदौर दुग्ध संघ के सदस्यों को सिंगल क्लिक से बोनस राशि वितरित की। पंजीकृत गौशालाओं को सहायता राशि का वितरण किया गया। इस दौरान दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को कुल 15.10 करोड़ का लाभांश वितरित किया गया।
केंद्रीय मंत्री श्री शाह द्वारा सम्मेलन 5 गौपालक दीदियों को सम्मानित किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। सम्मेलन में ‘मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति का सूत्रपात’ एवं कृषि वर्ष विशेष पर फिल्मों का प्रदर्शन हुआ ।
मिल्क कैपिटल की ओर मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में प्रदेश को दुग्ध क्षेत्र के लिए कई सौगातें प्रदान कीं, उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर हितलाभ वितरण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने विभिन्न डेयरी परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से प्रतिदिन 3 लाख लीटर क्षमता वाले दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन किया।
भोपाल में 16.5 करोड़ की लागत से प्रतिदिन 40 हजार लीटर क्षमता वाले प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया।
भोपाल में 12.42 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक राज्य स्तरीय केंद्रीय प्रयोगशाला का लोकार्पण हुआ । शिवपुरी में 6.5 करोड़ की लागत से मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण हुआ । इन परियोजनाओं से प्रदेश में दुग्ध प्रसंस्करण और डेयरी अधोसंरचना को विस्तार मिलेगा।
तो वहीं रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।
मध्यप्रदेश में गाय और भैंस के रूप में 6 करोड़ पशुधन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गाय और भैंस के रूप में 6 करोड़ पशुधन है। किसानों और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि के लिए राज्य में उन्नत नस्ल के पशुधन के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया जाएगा।
राज्य में 2 लाख गोपालक दीदीयों ने डेयरी सहकारिता व पशुपालन के आधार पर अपनी व परिवारजनों की ज़िंदगी बदली है। प्रदेश में 3,214 गोशालाओं में 5 लाख गोवंश का संरक्षण कर रहे हैं। राज्य में 313 ब्लॉक में वृंदावन ग्राम बनाने के लिए सरकार कार्यरत है।
कृषि महोत्सव से किया जा रहा प्रोत्साहित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने “गरीब, महिला, किसान, युवा” के रूप में चार श्रेणियों के उत्थान का आह्वान किया। हमारी सरकार ने उनसे प्रेरित होकर इन वर्गों को ध्यान में रखकर सरकार के संबंधित विभागों को जोड़कर काम किया है। इस वर्ष किसान कल्याण के अंतर्गत “बलराम कृषि महोत्सव” के माध्यम से सभी 55 जिलों में उन्नत खेती, पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न माध्यमों से उन्हें प्रोत्साहित किया है। आज मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन 12 लाख लीटर पर पहुंचा है। खेती और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।









