Dewas News : बैंड-बाजा बारात नहीं अंतिम यात्रा है ये… मृतक काशीराम की इच्छा को किया पूरा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Dewas News : बैंड-बाजा बारात नहीं अंतिम यात्रा है ये… मृतक काशीराम की इच्छा को किया पूरा

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ देवास जिले के ग्राम चापड़ा में एक शव यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरी तो चर्चाओं का विषय बन गई, देखने वाले हैरान थे शव यात्रा में फिल्मी गानों पर परिजन नाच रहे हैं, सजी धजी घोड़ी को नचाया जा रहा था, लोग रुपये न्यौछावर कर रहे थे फटाखे फोड़े जा रहे थे, अवसर था श्यामनगर चापडा निवासी 100 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर स्वर्ग सिधारे काशीराम कारीगर लोहार के निधन के बाद अंतिम यात्रा का।

पुत्रों, परिवार ने की अंतिम इच्छा पूरी
काशीराम कारीगर लोहार की अंतिम इच्छा थी कि उनकी शव यात्रा धूम-धाम से निकले। जिसके चलते उनके पुत्र और परिवार, युवा शवयात्रा में बैंड बाजों की धुन पर नाचते नजर आए और ढोल की थाप पर दो घोडियां थिरती हुई चल रही थीं। मृतक पिता की अंतिम इच्छा अनुसार बारात के रूप में शवयात्रा निकाली, अपना भरा पूरा परिवार में मृतक कांशीराम लोहे का कारीगर होकर अपना जीवन आनन्दमय रूप से जिया और इसीलिए उनकी अंतिम इच्छा अनुसार और 100 वर्ष की आयु उनके द्वारा पूर्ण करने के कारण यह अनोखी शवयात्रा चापड़ा के श्यामनगर से प्रारंभ होकर चापड़ा चौराहे सहित गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुक्तिधा' पहुंची।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tmc-mla-humayun-kabir-controversial-remark-akhada-reaction-ujjain/

इंदौर के पास से बुलाई गई नाचने वाली घोड़िया
शवयात्रा में इंदौर' के पास से शवयात्रा में नाचने वाली घोड़िया बुलाई गई, नाचने वाली दो घोड़ियों के साथ बैंड-बाजे शामिल थे। यात्रा में शामिल लोग गमगीन होने के बजाय घोडियों के ऊपर नोट उड़ाते और बैंड की धुन पर नाचते दिखाई दिए। यह दृश्य देखने के लिए रास्तेभर ग्रामीण जमा होते रहे, और हर किसी की जुबान पर यही चर्चा थी कि यह शवयात्रा है या बारात।

मृतक के पुत्र ने दी जानकारी
मृतक के पुत्र प्रहलाद के के अनुसार… पिता की इच्छा थी कि उनके निधन के बाद उनकी शवयात्रा बारात की तरह निकाली जाए। उन्होंने जीवनकाल में बेटों से यह बात कह दी थी और उनकी अंतिम इच्छा का पालन करते हुए पुत्रों ने यह अनोखी शवयात्रा निकाली। काशीराम के पांच पुत्र-जगदौश, प्रहलाद, तकेसिंह, कालू और भागीरथ हैं, जिन्होंने एकजुट होकर पिता की अंतिम इच्छा पूरी की।

https://twitter.com/i/status/1995824544666583329
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Dewas News : बैंड-बाजा बारात नहीं अंतिम यात्रा है ये… मृतक काशीराम की इच्छा को किया पूरा | Khabar Digital | Khabar Digital