शहर की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने कलाकारों और रचनाकारों का अनूठा समागम

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

शहर की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने कलाकारों और रचनाकारों का अनूठा समागम

इंदौर। "प्रतिभा का मोल तब तक नहीं है, जब तक उसे पहचान न मिले.." कई लोग प्रतिभा के धनी होते हैं, लेकिन अक्सर अवसरों की कमी के चलते खुद को पीछे पाते हैं। इसे गहनता से पहचानता है डिफर (Diffr), जो रचनात्मक लोगों के लिए एक साथ आने, उनके विचार साझा करने और बेहतर नौकरी के अवसरों की तलाश करने के लिए एक विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस मंच ने दो दिवसीय कार्यक्रम 'कलाकॉर्नर' (कलाCorner) की घोषणा की है, जिसका आयोजन जीएसआईएमआर कॉलेज, होटल मैरियट के पास, विजय नगर, इंदौर में 16 और 17 मार्च, 2024 को किया जाएगा। 

'कलाकॉर्नर' कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए, डिफर के फाउंडर, पुलकित जैन ने कहा, कलाकॉर्नर के साथ हमारा उद्देश्य प्रतिभाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहाँ वे स्वतंत्र रूप से और खुलकर अपने विचारों को रख सकें, अनुभवी प्रोफेशनल्स से नॉलेज ले सकें और उनसे कंसल्ट कर सकें। इसके माध्यम से हम ब्रांड जागरूकता बढ़ाने और इंदौर की प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत नेटवर्किंग इकोसिस्टम स्थापित करने की इच्छा रखते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "समाज में जागरूकता को बढ़ावा देते हुए, कलाकॉर्नर शहर की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने के लिए तैयार है। यह सभी क्षेत्रों के कलाकारों और रचनाकारों को एक मंच पर लाने का माध्यम बनेगा।"

चर्चा कॉर्नर प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध करेंगे

2000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल की उम्मीद के साथ, कलाकॉर्नर कार्यक्रम में पहले दिन जानी-मानी हस्ती भारतीय फिल्म, टेलीविज़न व थिएटर अभिनेता और निर्देशक राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में 'एक्टिंग शाला' नामक एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दूसरे दिन, बहुमुखी और हास्य प्रतिभा के धनी शिवांकित सिंह परिहार एक रचनात्मक चर्चा मंच 'चर्चा कॉर्नर' के माध्यम से प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके बाद डिफर गाला नाइट में दर्शक विविध प्रतिभाओं की एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव कर सकेंगे, जिसमें बैंड परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही, डिफर ओपन स्टेज भी दर्शकों को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, जहाँ वे म्यूजिक, कॉमेडी, मिमिक्री, डांस और कविता आदि का लुफ्त उठा सकते हैं।  इंदौर के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले बाँसुरी वादकों से लेकर खूबसूरत डांसर्स और भावपूर्ण गायकों तक, यह लाइनअप दर्शकों को आकर्षित करने का वादा करता है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी