डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत रामपुर, ललितपुर और लखनऊ समेत कई जगहों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
रामपुर को मिले नए एसपी
अनिल कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीना को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ललितपुर में संजीव कुमार बाजपेई की तैनाती
कमांडेंट 43वीं बटालियन PAC, एटा में तैनात संजीव कुमार बाजपेई को ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, ललितपुर के एसपी मो. मुस्ताक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर नियुक्त किया गया है।
लखनऊ में भी बदली जिम्मेदारी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रहे गोपाल कृष्ण चौधरी को स्थानांतरित कर 32वीं बटालियन PAC, लखनऊ का कमांडेंट बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें..









