UPI Payment: ₹2,000 तक UPI करने पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा पैसा, वित्त मंत्रालय ने कर दिया कन्फ्यूजन दूर, जानिए क्या है नया नियम

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

UPI Payment: ₹2,000 तक UPI करने पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा पैसा, वित्त मंत्रालय ने कर दिया कन्फ्यूजन दूर, जानिए क्या है नया नियम

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को डिजिटल पेमेंट को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि 2,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन और RuPay डेबिट कार्ड से किए जाने वाले पेमेंट पर ग्राहकों से किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा सकता. मंत्रालय के मुताबिक बैंक या पेमेंट सिस्टम से जुड़े प्रोवाइडर इस तरह के ट्रांजैक्शन के लिए सीधे या किसी दूसरे तरीके से शुल्क नहीं वसूल सकते.

सरकार ने यह फैसला पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 की धारा 10A के तहत लागू किया है. इसके तहत बैंकों और सिस्टम प्रोवाइडर्स को 2,000 रुपये तक के UPI पेमेंट और RuPay आधारित डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन पर किसी भी तरह की फीस लगाने से रोक दिया गया है. यानी इस सीमा तक पेमेंट करने या पैसा हासिल करने वाले व्यक्ति पर चार्ज डालना नियमों के खिलाफ होगा.

बड़े UPI मर्चेंट पेमेंट पर बदल सकता है नियम

दरअसल, अगस्त में सरकार ने UPI के जरिए होने वाले कुछ बड़े मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मामूली Merchant Discount Rate यानी MDR लागू करने की संभावना को मंजूरी दी थी. यह व्यवस्था एक तय सीमा से अधिक के कुछ चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर लागू हो सकती है.

हालांकि, सरकार ने इस दौरान यह साफ रखा था कि आम ग्राहकों के UPI पेमेंट पर इसका असर नहीं पड़ेगा. खास तौर पर पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजैक्शन और कंज्यूमर पेमेंट को फ्री रखने की बात कही गई थी. इसका मतलब है कि रोजमर्रा के छोटे UPI पेमेंट को लेकर आम यूजर को किसी नए चार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश

सरकार का कहना है कि MDR से जुड़े संभावित बदलाव का मकसद डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर किसी तरह का बोझ डालना नहीं, बल्कि इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाना है. सरकार भारत के डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को ज्यादा मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दे रही है.

मंत्रालय के अनुसार, देश में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में सिस्टम को इस तरह तैयार करना जरूरी है कि वह भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल इकॉनमी की जरूरतों को लंबे समय तक पूरा कर सके.

बाहरी दबाव की खबरों को सरकार ने बताया गलत

इस बीच कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि UPI से जुड़ी प्रस्तावित नीतियों में बदलाव के पीछे बाहरी दबाव या किसी तरह का विदेशी प्रभाव हो सकता है. वित्त मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

मंत्रालय ने ऐसी खबरों को बेबुनियाद और भ्रामक बताया. सरकार का कहना है कि डिजिटल पेमेंट से जुड़े फैसले भारत की अपनी जरूरतों और देश के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से लिए जा रहे हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस