विनोबा भावे वार्ड में विकास की सौगात: 39.50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहतमहापौर प्रीति सूरी ने किया भूमिपूजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

विनोबा भावे वार्ड में विकास की सौगात: 39.50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहतमहापौर प्रीति सूरी ने किया भूमिपूजन

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 08 अगस्त-- आचार्य विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 15 में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। वार्ड में करीब 39 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक बिहारीलाल गुप्ता के करकमलों से संपन्न हुआ।भूमिपूजन कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, पूर्व पार्षद विजय ‘डब्बू’ रजक, मंडल अध्यक्ष रजत जैन, मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती एवं अजय निषाद, वार्ड संयोजक दिनेश रजक, अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।सीसी नाली और सड़क निर्माण से सुधरेगी व्यवस्थावार्ड में विभिन्न स्थानों पर सीसी नाली निर्माण के साथ बरम बाबा से सोनीराम अहिरवार तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद जहां क्षेत्र में आवागमन आसान होगा, वहीं जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से भी नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।हर वार्ड की जरूरत के अनुसार विकास कार्य प्राथमिकता में — महापौरमहापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विनोबा भावे वार्ड में स्वीकृत कार्य पूरे होने के बाद नागरिकों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलेगी। नगर विकास के साथ-साथ स्वच्छता को भी प्राथमिकता देना आवश्यक है।‘कचरा गाड़ी में ही डालें, शहर को स्वच्छ बनाएं’महापौर ने नागरिकों से अपील की कि कचरा सड़क या नालियों में न फेंकें, बल्कि कचरा वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने में नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।‘वार्डवासियों के लिए खुशी का दिन’ — पार्षद सुखदेव चौधरीक्षेत्रीय पार्षद सुखदेव चौधरी ने कहा कि वार्ड के लिए यह खुशी का अवसर है कि क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्यों की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों की जरूरत के अनुरूप लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष रजत जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में भी इसी सेवा भावना के साथ विकास कार्य जारी रहेंगे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

विनोबा भावे वार्ड में विकास की सौगात: 39.50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहतमहापौर प्रीति सूरी ने किया भूमिपूजन | Khabar Digital | Khabar Digital