MP PCC: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के अंदर जमकर मारपीट होने की खबर सामने आई है। कांग्रेस को मजबूत करने के इरादे से बुलाई गई यूथ कांग्रेस की एक बैठक के दौरान युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। हाल के अंदर बैठने की कुर्सी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारकुटाई में तब्दील हो गया।
कुर्सियों की किल्लत
जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से युवा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे। लेकिन पीसीसी के मुख्य हॉल में कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सियों की कम थी। जगह न मिलने के कारण कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के नीचे से कुर्सियां खींचना शुरू कर दिया। शुरुआत में इसे मजाक समझा गया, लेकिन देखते ही देखते मजाक ने गंभीर रूप ले लिया। कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और बात लात-घूंसों व गाली-गलौज तक पहुंच गई।
मुश्किल से थमा गदर
गुटों में बंटे युवाओं के बीच हो रही मारकुटाई को शांत कराने में पीसीसी के सुरक्षा अमले और पदाधिकारियों के पसीने छूट गए। काफी समझाइश और डांट-फटकार के बाद जैसे-तैसे माहौल को शांत कराया गया, जिसके बाद तनाव के बीच बैठक शुरू हो सकी।







