कटनी/खबर डिजिटल/ भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का मध्य प्रदेश के कटनी जिले से पुराना और पारिवारिक रिश्ता रहा है। क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विराट कोहली के परिवार की जड़ें कटनी से जुड़ी हुई हैं। विभाजन के दौर में उनके दादा पाकिस्तान से भारत आए थे और बाद में कटनी में आकर बस गए थे। विराट कोहली के पिता दिवंगत प्रेम कोहली ने अपने जीवन के शुरुआती वर्ष कटनी में बिताए। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी कटनी के गुलाबचंद स्कूल में हुई थी। कुछ समय कटनी में रहने के बाद परिवार आगे सारंगपुर चला गया। इसके बाद व्यापार और रोजगार से जुड़े कारणों के चलते परिवार दिल्ली पहुंच गया, जहां विराट कोहली का जन्म हुआ।
कटनी में आज भी रहते हैं परिवार के सदस्य
दिल्ली में बसने के बाद भी कोहली परिवार का कटनी से नाता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। विराट कोहली के चाचा गिरीश कोहली और चाची आशा कोहली आज भी कटनी में रहते हैं। आशा कोहली कटनी नगर की महापौर की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। इस वजह से विराट कोहली का कटनी से पारिवारिक जुड़ाव लगातार बना हुआ है।
CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट के लिए किया आमंत्रित
क्रिकेट में आने से पहले पैतृक घर पहुंचे थे विराट
बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाने से पहले विराट कोहली वर्ष 2005 में अपने पैतृक घर कटनी पहुंचे थे। उस समय उन्होंने अपने परिवार और पुश्तैनी शहर से जुड़ी यादों को करीब से महसूस किया था।विराट कोहली का जन्म भले ही दिल्ली में हुआ और उनकी क्रिकेट यात्रा भी वहीं से आगे बढ़ी, लेकिन उनके परिवार की पुरानी जड़ें कटनी की मिट्टी से जुड़ी हैं। यही वजह है कि कटनी कोहली परिवार के लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि उनकी पारिवारिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।
Ujjain News: उज्जैन में सबकुछ सामान्य… अफवाहों से बचने की कलेक्टर रौशन सिंह ने की अपील!









