'Voice of Seniors-7' Audition : इंदौर में गूंजे वरिष्ठ सुरों के मधुर तान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

'Voice of Seniors-7' Audition : इंदौर में गूंजे वरिष्ठ सुरों के मधुर तान

इंदौर, khabar digital: शहर में सुरों की महायात्रा शुरू हो चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों की संगीत प्रतिभा को पंख देने के उद्देश्य से आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर, इंदौर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित गायन प्रतियोगिता 'वॉइस ऑफ सीनियर्स-7' प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन मंगलवार को पूरे उत्साह के साथ हुआ। वरिष्ठ नागरिकों की अनमोल गायन प्रतिभा को मंच देने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ने अपने पहले दिन से ही सुरों का ऐसा समां बाँधा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। अगला ऑडिशन 6 मार्च को होगा।

पहले ऑडिशन में 60 वर्ष से अधिक की उम्र के कुल 90 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 20 प्रतिभाशाली गायक सेमीफाइनल के लिए चयनित किए जाएँगे। प्रतियोगिता की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष इसमें कुल 282 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 39 प्रतिभागी देश के 9 अलग-अलग प्रदेशों से आए हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि 80 वर्ष की उम्र से भी अधिक के कुछ संगीत प्रेमी अपना हुनर दिखाने मंच पर पहुँचे।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए येस बैंक के क्लस्टर हेड श्री राजेश नायर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित संगीतज्ञ श्रीमती राजेश्वरी और श्री पवन भाटिया ने शामिल होकर प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। उनकी उपस्थिति ने इस प्रतियोगिता को और भी विशेष बना दिया।

'वॉइस ऑफ सीनियर्स' अब अखिल भारतीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है, जो अपनी संगीत साधना को एक नए मुकाम तक ले जाना चाहते हैं।

पहले ऑडिशन की शानदार सफलता के बाद अब सभी की निगाहें 6 मार्च को होने वाले दूसरे ऑडिशन पर टिकी हैं, जहाँ प्रतिभागी अपनी सुरों की जादूगरी से निर्णायकों को प्रभावित करने के लिए तैयार रहेंगे। 8 मार्च, 2025 को आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर में आयोजित होने वाले सेमीफाइनल और 9 मार्च, 2025 को प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, विजयनगर में आयोजित होने वाले फाइनल के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने इस आयोजन में और अधिक रोमांच भर दिया है।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी तय किए गए हैं। प्रथम विजेता को 51,000 रुपए और द्वितीय विजेता को 21,000 रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी