सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले (heavy rain in Seoni) में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और गरज-चमक gvके साथ झमाझम बारिश uvका दौर शुरू हो गया। तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं पूरे जिले में मौसम सुहावना हो गया।
बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली, क्योंकि खरीफ फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की।









