बंगाल की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक के लिए भाजपा जरूरी: CM मोहन यादव

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बंगाल की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक के लिए भाजपा जरूरी: CM मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता नार्थ सबअर्बन जिले के कमरहाटी एवं मेदनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर संपर्क एवं रोड शो कर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक के लिए भाजपा जरूरी है। पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जंगलराज से मुक्ति चाहती है। पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनकल्याण के कार्य तेज होंगे।

मुख्यमंत्री ने कमरहाटी में भाजपा प्रत्याशी श्री अरुप चौधरी एवं खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी श्री दिलीप घोष के समर्थन में विभिन्न नगरों, बस्तियों एवं कॉलोनियों का पैदल भ्रमण कर जनता से भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।

पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन और प्रगति की ओर बढ़ रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात “जंगलराज” जैसे हो गए हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ‘जंगलराज‘ से मुक्ति चाहती है। लोगों की इच्छा है कि विकास हो और राज्य में स्थिर एवं मजबूत सरकार बने। आने वाले समय में बंगाल की जनता प्रचंड बहुमत से भाजपा को सत्ता में लाएगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। बंगाल की जनता परेशान है, विकास अवरुद्ध है। ऐसे में प्रगति के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है। बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए भाजपा को जिताना है।

बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, परिवर्तन और प्रगति की ओर बढ़ने को तैयार है। कई सालों से विकास की दौड़ में पीछे छूटा पश्चिम बंगाल, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में नई ऊर्जा, नई दिशा और तेज प्रगति के साथ आगे बढ़ेगा। यहां के हर वर्ग के जीवन में जमीनी स्तर पर बदलाव नजर आएगा। उन्होंने कहा कि कोलकाता के अंदरुनी इलाकों में बहुत गरीबी है, हालात बेहद दयनीय हैं।

बंगाल के युवाओं के पास रोजगार नहीं है, मजबूरी में लोगों को परिवार का पालन पोषण करने के लिए पलायन करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल में हर क्षेत्र में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। अब बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन और जंगलराज से मुक्ति चाहती है। बंगाल लगातार गर्त में जा रहा है, इसके उत्थान के लिए खिलता कमल और भाजपा की सरकार जरूरी है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कल्याणकारी कार्यों को तेज गति से बढ़ाया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमरहाटी एवं खड़गपुर सदर की गलियों में घूमकर जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पंश्चिम बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा तो विकास की राह पर बहुत आगे बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल कभी देश का सबसे अच्छा राज्य था, परंतु पहले कम्युनिस्ट पार्टी और बाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकारों ने बंगाल का पूरा बेड़ा गर्क कर दिया।

बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित भाजपा व एनडीए शासित राज्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं, वही पश्चिम बंगाल पिछड़ रहा है।

अब बंगाल की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है और विकसित प्रदेश बनाकर अन्य प्रदेशों से आगे निकलना चाहती है। सभी राज्यों में चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर कराया गया है। इस प्रक्रिया में सही मतदाताओं की पहचान की गई। बंगाल की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी है।

बंगाल की जनता प्रचंड बहुमत से राज्य में बीजेपी की सरकार बनाकर विकास की एक नई इबारत लिखने जा रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, ऐसे में भाजपा सरकार बनने के बाद संपूर्ण पंश्चिम बंगाल का कायाकल्प होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और अन्नदाताओं के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकासोन्मुखी नीतियों को ध्यान में रखकर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाना है।

op

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बंगाल की प्रगति और बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक के लिए भाजपा जरूरी: CM मोहन यादव | Khabar Digital | Khabar Digital