PM Kisan 23rd Kist: देश के करोड़ों किसानों की आर्थिक मजबूती देने वाली केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एक बहुत ऐलान हो चुका है। सरकार ने लंबे समय से इंतजार कर रहे पात्र किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेजने की तारीख मुकर्रर कर दी है। आगामी 20 जून 2026 को देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी साझा की गई है।
योजना की शुरुआत
देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए इस योजना का आगाज 24 फरवरी 2019 को किया गया था। योजना के अंतर्गत पात्र जमीनी किसानों को प्रति वर्ष कुल 6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार इस बजट को 2,000-2,000 की तीन किस्तों में बांटकर सीधे किसानों के खातों में डिजिटल रूप से भेजती है। अब तक सरकार 22 किस्तें जारी कर चुकी है और यह 23वीं किस्त है।
सावधान! अटक सकता है भुगतान
कृषि मंत्रालय और डिजिटल सेल ने साफ किया है कि जिन लाभार्थियों ने अपने दस्तावेजों को दुरुस्त नहीं किया है, उनका 2,000 का ट्रांजैक्शन ब्लॉक किया जा सकता है।
e-KYC: यदि किसान ने अपना डिजिटल ई-केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराया है।
Farmer ID अपडेट न होना: पीएम किसान पोर्टल पर किसान पहचान पत्र का डेटा विधिक रूप से मिसमैच होना।
गलत बैंक विवरण: बैंक खाते का आईएफएससी कोड या अकाउंट नंबर त्रुटिपूर्ण होना।
आधार सीडिंग में पेंच: बैंक खाते के साथ की सीडिंग का एक्टिव न होना।
भूमि रिकॉर्ड सत्यापन: स्थानीय पटवारी या राजस्व विभाग के स्तर पर भूमि संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना।
घर बैठे ऐसे चेक करें
यदि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण आपकी पिछली किस्तें रुक गई थीं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। औपचारिकताएं पूरी करते ही रुकी हुई राशि भी नए भुगतान के साथ जोड़कर आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Farmers Corner के अंदर दिए गए Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें। ऐसा करते ही आपकी e-KYC, भूमि सत्यापन और आधार सीडिंग की स्थिति पूरी तरह स्क्रीन पर साफ हो जाएगी।









