MP Nigam Mandal: निगम मंडल नियुक्तियां, महिला आयोग की नियुक्ति होगी रद्द?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Nigam Mandal: निगम मंडल नियुक्तियां, महिला आयोग की नियुक्ति होगी रद्द?

MP Nigam Mandal: मध्य प्रदेश में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार और लंबा होता जा रहा है। पिछले छह सालों से आयोग में नेतृत्व का अभाव है, जिसके कारण महिलाओं से जुड़े कई मामले लंबित हैं। ताजा स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार द्वारा तय किए गए नामों की घोषणा कोर्ट केस की वजह से अटक गई है।

क्यों अटका है मामला?

दरअसल, आयोग में नियुक्तियों का विवाद साल 2020 से चला आ रहा है। मार्च 2020 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने शोभा ओझा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोभा ओझा की नियुक्ति निरस्त कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ शोभा ओझा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और नई नियुक्तियों पर रोक जैसी स्थिति बनी हुई है।

इन नामों पर लग चुकी है मुहर

हालांकि मोहन सरकार ने आयोग के लिए नई टीम की घोषणा कर दी है। रेखा यादव को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। जबकि साधना स्थापक और समीक्षा गुप्ता को सदस्य नियुक्ति किया है।

अब सरकार के पास दो रास्ते!

नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अब महाधिवक्ता से कानूनी मार्गदर्शन मांगा है। सरकार के सामने अब दो ही विकल्प बचते हैं। कोर्ट में अर्जी लगाकर केस का जल्द निपटारा कराया जाए। या फिर कोर्ट के वर्तमान आदेशों को समझते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को तकनीकी रूप से आगे बढ़ाया जाए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि अगर कोर्ट में मामला पेंचिदा होता है तो सरकार राज्य महिला आयोग की हाल में की गई नियु​क्ति को रद्द कर सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी