World Architecture Day 2024: गौहर महल में IIA भोपाल द्वारा किया गया भव्य आयोजन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

World Architecture Day 2024: गौहर महल में IIA भोपाल द्वारा किया गया भव्य आयोजन

खबर डिजिटल/ भोपाल : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), भोपाल सेंटर ने विश्व आर्किटेक्चर डे World Architecture Day 2024 के अवसर पर गौहर महल में एक भव्य आयोजन किया। इस आयोजन में शहर के प्रमुख आर्किटेक्ट्स, डिजाइन प्रोफेशनल्स, और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष का थीम "कला, स्थापत्य और तकनीक का जटिल समावेश" था, जिसने प्रतिभागियों को रचनात्मकता और नवाचार के महत्व पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।

World Architecture Day 2024 IIA Bhopal Gohar Mahal event
World Architecture Day 2024 IIA Bhopal Gohar Mahal event

आयोजन के दौरान वास्तुकला के उत्कृष्ट प्रदर्शनों के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और रचनात्मक सहयोग की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य फोकस आधुनिक शहरों की चुनौतियों, तकनीकी समावेशन, और सतत वास्तुकला के महत्व पर था। इस दौरान रंग बैंड ग्रुप ने अपने संगीत से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया, जबकि नॉलेज पार्टनर द्वारा प्रस्तुत डिजिटल डिस्प्ले और ऑन-द-स्पॉट प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में और भी जान डाली। लाइव पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण बने रहे।

भोपाल चैप्टर के चेयरमैन अक्षय सेलुंकर ने बताया, "यह कार्यक्रम आर्किटेक्ट्स का एक महोत्सव है, जिसका उद्देश्य समाज और आर्किटेक्ट्स के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि आर्किटेक्ट्स और समाज मिलकर समय के साथ हो रहे बदलावों की जानकारी साझा करें।" उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2025 में पैन इंडिया स्तर पर 'नेशनल कन्वेंशन सेंटर (नेट कॉन)' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं की भागीदारी भी होगी।

World Architecture Day 2024 IIA Bhopal Gohar Mahal event
World Architecture Day 2024 IIA Bhopal Gohar Mahal event

कार्यक्रम में विशेष रूप से मैनिट और एसपीए के छात्रों ने प्रोफेशनल आर्किटेक्ट्स से संवाद किया, जिससे उन्हें वास्तुकला के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और रुझानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

आर्किटेक्ट रुचिर तिवारी ने अपने प्रोजेक्ट 'योगा रिट्रीट कम रिसॉर्ट्स' पर चर्चा करते हुए बताया कि इसे वर्नाकुलर कंस्ट्रक्शन तकनीक के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए बनाया गया है। उन्होंने प्राकृतिक पत्थर और लाइम प्लास्टर का उपयोग कर इस परियोजना को संरचित किया, और भविष्य में आर्किटेक्ट्स किस तरह तकनीक के साथ काम कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग सेशन के साथ हुआ, जहां पेशेवर आर्किटेक्ट्स और वास्तुकला प्रेमियों ने अपने विचार साझा किए और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।

समाचार/विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर - 9658520916 पर व्हाटसएप करें या [email protected] पर मेल करें।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

World Architecture Day 2024: गौहर महल में IIA भोपाल द्वारा किया गया भव्य आयोजन | Khabar Digital | Khabar Digital