Yashodhara Raje Rajya Sabha: MP में 'राजमाता' की वापसी! यशोधरा राजे जाएंगी राज्यसभा?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Yashodhara Raje Rajya Sabha: MP में 'राजमाता' की वापसी! यशोधरा राजे जाएंगी राज्यसभा?

Yashodhara Raje Rajya Sabha: मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक नाम सबसे ज्यादा तेजी से चर्चा में आया है। और वो नाम है यशोधरा राजे सिंधिया। पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखने वाली यशोधरा राजे की संभावित वापसी ने न केवल ग्वालियर-चंबल, बल्कि पूरे प्रदेश के सियासी समीकरणों में हलचल मचा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा नेतृत्व उन्हें जल्द ही किसी बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका में उतारने की तैयारी कर रहा है।

यशोधरा राजे का नया रोल?

राजनीतिक गलियारों में उनकी वापसी को लेकर तीन संभावनाएं जताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजकर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय कर सकती है। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मिलने की अटकलें हैं। वही भाजपा आलाकमान उन्हें प्रदेश संगठन में कोई महत्वपूर्ण पद सौंप सकता है। महिला मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ और बुंदेलखंड-ग्वालियर क्षेत्र में उनके प्रभाव का उपयोग आगामी चुनावों की रणनीति में किया जा सकता है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया की बढ़ती सक्रियता के बीच, यशोधरा राजे की वापसी को पार्टी के अंदर पावर बैलेंस के रूप में भी देखा जा रहा है।

समर्थकों में उत्साह, विरोधियों में बेचैनी

यशोधरा राजे की वापसी की खबर ने जमीनी स्तर पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। उनके कट्टर समर्थक इस खबर से उत्साहित हैं और इसे सम्मान की वापसी मान रहे हैं। वहीं, स्थानीय राजनीति के उन चेहरों की चिंता बढ़ गई है जिन्होंने पिछले कुछ समय में पाला बदला था या सक्रियता कम कर दी थी।

पारिवारिक वर्चस्व या रणनीतिक कदम?

सियासी पंडितों का एक धड़ा इसे सिंधिया परिवार के अंदर के वर्चस्व की कड़ी से भी जोड़कर देख रहा है, हालांकि फिलहाल इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं। लेकिन इतना तय है कि यदि यशोधरा राजे फिर सक्रिय होती हैं, तो मध्य प्रदेश भाजपा के अंदर नए समीकरणों का जन्म होना तय है। फिलहाल, सभी की निगाहें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Yashodhara Raje Rajya Sabha: MP में 'राजमाता' की वापसी! यशोधरा राजे जाएंगी राज्यसभा? | Khabar Digital | Khabar Digital