'पहले पिछड़ा, फिर पंडित और अब…' PDA को लेकर योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

'पहले पिछड़ा, फिर पंडित और अब…' PDA को लेकर योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल अभी से गर्म होने लगा है. प्रदेश की राजनीति में PDA को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए PDA की परिभाषा को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि इस शब्द का मतलब भी अब गिरगिट की तरह बदला जा रहा है. योगी ने दावा किया कि पहले 'P' को पिछड़ा और फिर पंडित बताया गया, जबकि आगे चलकर इसकी व्याख्या पाकिस्तान के तौर पर भी की जा सकती है.

सीएम योगी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने पर अखिलेश पर निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन के दौरान अखिलेश यादव की ओर से श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने इसे जातीय अपमान से जोड़ते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने सत्ता जाने की कीमत चुकाई, लेकिन रामभक्तों पर गोली चलाने से इनकार किया था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कार्यक्रम छोड़कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. यूपी सरकार के मंत्री और पूरी कैबिनेट भी लखनऊ से अलीगढ़ तक मौजूद रही. इसके बावजूद समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा. योगी ने आरोप लगाया कि सपा ने सामान्य शिष्टाचार तक नहीं निभाया.

मायावती का जिक्र कर सपा को घेरा

मुख्यमंत्री ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मायावती कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं और उन्होंने अपना दायित्व निभाया. योगी ने सवाल उठाया कि अगर राजनीतिक मतभेद के बावजूद मायावती श्रद्धांजलि दे सकती हैं, तो सपा नेतृत्व ने ऐसा क्यों नहीं किया.

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कल्याण सिंह के प्रति इतनी नाराजगी थी कि श्रद्धांजलि देना तो दूर, उनके निधन पर एक शब्द तक नहीं कहा गया. योगी ने इसे सिर्फ कल्याण सिंह का नहीं, बल्कि हिंदू समाज का अपमान बताया.

आंबेडकर और अहिल्या बाई के नाम को लेकर भी आरोप

योगी आदित्यनाथ ने सपा पर महापुरुषों के नाम हटाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि कन्नौज में बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया गया था, लेकिन सपा सरकार के दौरान वहां से आंबेडकर का नाम हटा दिया गया. मंत्री असीम अरुण की ओर से मामला उठाए जाने के बाद दोबारा नाम जोड़े जाने की बात भी उन्होंने कही.

इसी तरह योगी ने मैनपुरी में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर बने कॉलेज का नाम बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इसके जवाब में उनकी सरकार ने औरैया में राजमाता के नाम पर नया मेडिकल कॉलेज बनवाया.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

'पहले पिछड़ा, फिर पंडित और अब…' PDA को लेकर योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान | Khabar Digital | Khabar Digital