भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ राजधानी में सुबह-सुबह हत्या की जानकारी मिलने पर लोगों में सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना मिलने घटनास्थल पर मौके पर पुलिस पहुंची, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरु कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
हबीबगंज थाना इलाके की घटना
भोपाल में सुबह सुबह युवक की हत्या की खबर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना श्याम नगर इलाके की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान आशीष के रुप में हुई है, जिसके परिजन को सूचना देने के बाद हाहाकार मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है









