व्यापार•

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की अवधि ज़्यादा होने की वजह से हुई है टाइफाइड के मामलों में बढ़ोतरी

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की अवधि ज़्यादा होने की वजह से हुई है टाइफाइड के मामलों में बढ़ोतरी

•           ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस के अनुसार, वित्त-वर्ष 2025 के मानसून सीजन में जून से सितंबर के दौरान टाइफाइड के दावों में 37% की बढ़ोतरी हुई।

•           इस मौसम में गंभीर गैस्ट्रोएंटेराइटिस, वायरल बुखार, डेंगू, निमोनिया और टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों के मामले सबसे अधिक होते हैं, जिनकी वजह से दावों में 36% की वृद्धि दर्ज की गई।

•           इसके अलावा, 31 से 45 साल की उम्र के लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर में 43% की बढ़ोतरी हुई, जबकि दावों में पुरुषों व महिलाओं का अनुपात 53:47 पर स्थिर बना रहा।

मुंबई : ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस नए जमाने की और डिजिटल साधनों को सबसे ज़्यादा अहमियत देने वाली बीमा कंपनी है, जिसे पहले एडलवाइस जनरल इंश्योरेंस के नाम से जाना जाता था। कंपनी ने इस बार मानसून के मौसम में जून से सितंबर के दौरान टाइफाइड तथा रोगाणुओं से होने वाली दूसरी बीमारियों के दावों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की है। आंकड़ों से पता चलता है कि, पिछले साल की तुलना में इस साल मानसून की अवधि ज़्यादा होने की वजह से टाइफाइड के मामलों में 37% की वृद्धि हुई है। टाइफाइड के दावों में यह बढ़ोतरी सामान्य रूप से मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों के ट्रेंड से बिल्कुल अलग है, जिसमें आमतौर पर वायरल संक्रमण के मामले सबसे अधिक होते हैं, जिससे पता चलता है कि प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं में बदलाव आया है।

इस बार मानसून के मौसम में दर्ज की गई शीर्ष पाँच संक्रामक बीमारियों में टाइफाइड के अलावा एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस (AGE), वायरल बुखार, डेंगू और निमोनिया भी शामिल है। इन बीमारियों की वजह से पिछले साल की तुलना में इस साल हेल्थ क्लेम में 36% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, और इस वृद्धि में रोगाणुओं की वजह से होने वाली बीमारियों की हिस्सेदारी 24% थी।

बीमारी से प्रभावित इलाकों में क्षेत्रीय स्तर पर उतार-चढ़ाव भी ध्यान देने योग्य हैं। एक तरफ, वित्त-वर्ष 2025 में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात में इन संक्रामक बीमारियों के सबसे अधिक दावे दर्ज किए गए, जो वित्त-वर्ष 2024 की तुलना में बिल्कुल अलग स्थिति को दर्शाता है, क्योंकि इस दौरान महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा सबसे अधिक प्रभावित थे।

इन बीमारियों के इलाज की लागत में भी थोड़ा बदलाव आया है, तथा पिछले साल की तुलना में इस साल वायरल बीमारियों के लिए हर दिन दावे पर होने वाले खर्च में 2% की बढ़ोतरी हुई है। मुख्य रूप से देखा जाए तो बेहतर दवाओं की ज़रूरत के कारण प्रति दावे की लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिसे जाहिर होता है कि इस अवधि के दौरान अक्सर वायरल संक्रमण के लिए बड़े स्तर के इलाज की ज़रूरत होती है। इस तरह के मरीजों के अस्पताल में रहने की औसत अवधि लगभग 3.5 दिन थी, जो पिछले वर्षों के बराबर थी, जबकि दावे की रकम 9,000 रुपये से लेकर अधिकतम 6.8 लाख रुपये तक थी।

इस मौके पर श्री नितिन देव, चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, स्ट्रेटजी, ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस, ने कहा, "टाइफाइड गंदे पानी या खाने के ज़रिये फैलने वाली बीमारी है, जिसके मामलों में मौजूदा बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि लंबे समय के मानसून से इसका गहरा नाता है। इसका असर मुख्य रूप से पालघर, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली एनसीआर जैसे शहरों में देखा गया। संक्रमण के मामलों में यह बढ़ोतरी हमें सावधान रहने की अहमियत पर जोर देती है, क्योंकि पर्यावरण से जुड़े घटकों का स्वास्थ्य सेवा के परिणामों पर प्रभाव पड़ता है। ज़ूनो इस दिशा में हुई प्रगति में सबसे आगे रहने और अपने पॉलिसीधारकों के सामने आने वाले बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करने के लिए उपयुक्त कवरेज उपलब्ध कराने के वादे पर कायम है।"

पिछले साल की तरह, इस बार भी अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों में 31 से 45 साल की उम्र के वयस्कों के मामले सबसे ज़्यादा थे। आंकड़ों के अनुसार, इस आयु-वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए तथा पिछले साल की तुलना में आवृत्ति में 43% की वृद्धि हुई। इस आयु-वर्ग के इन संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त होने की अधिक संभावना मुख्य रूप से आबादी से जुड़ी प्रवृत्तियों को दर्शाती है, जिसमें लैंगिक आधार पर रोगाणुओं से होने वाली बीमारियों का बोझ पहले की तरह स्थिर है, तथा दावों में पुरुषों व महिलाओं का अनुपात 53:47 है।

सेहत से जुड़े ट्रेंड में लगातार बदलाव जारी है, इसके बावजूद हमारा संगठन सबसे आगे बना हुआ है, साथ ही अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने और सार्वजनिक सेहत से जुड़ी पहलों को बढ़ावा देने के लिए डेटा से प्राप्त बहुमूल्य जानकारी का लाभ उठाने के इरादे पर अटल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस