व्यापार•

अदाणी ग्रीन को क्रिसिल से फिर मिली ‘स्ट्रॉन्ग’ ईएसजी रेटिंग

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अदाणी ग्रीन को क्रिसिल से फिर मिली ‘स्ट्रॉन्ग’ ईएसजी रेटिंग

भारत की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को एक बार फिर ईएसजी (एनवायरनमेंटल, सोशल और गवर्नेंस) के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। क्रिसिल ईएसजी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड द्वारा हाल ही में की गई रेटिंग समीक्षा में अदाणी ग्रीन को ‘क्रिसिल ईएसजी 66’ और कोर ईएसजी स्कोर ‘क्रिसिल कोर ईएसजी 68’ प्रदान किया गया है। इस स्कोर के आधार पर कंपनी को ईएसजी प्रदर्शन की ‘स्ट्रॉन्ग’ श्रेणी में बरकरार रखा गया है।

ईएसजी रेटिंग यह बताती है कि अदाणी ग्रीन पर्यावरणीय जिम्मेदारियों, सामाजिक उत्तरदायित्व और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के लिए कितने सजग और प्रतिबद्ध है। यह रेटिंग निवेशकों, नीति-निर्माताओं और हितधारकों के लिए एक विश्वसनीय संकेत भी होती है कि कंपनी टिकाऊ और नैतिक कारोबारी सिद्धांतों पर काम कर रही है।

क्रिसिल ईएसजी रेटिंग्स, कंपनियों के मूल्यांकन के लिए कई आयामों को शामिल करती है जैसे कि जलवायु परिवर्तन से जुड़ी रणनीति, संसाधनों का उपयोग, लेबर लॉ, डेटा सुरक्षा, बोर्ड की पारदर्शिता और कारोबारी नैतिकता। अदाणी ग्रीन का लगातार 'स्ट्रॉन्ग' कैटेगरी में बने रहना इस बात का प्रमाण है कि कंपनी ने पर्यावरणीय संरक्षण को अपनी प्राथमिकता में रखा है।

ईएसजी स्कोर में निरंतरता बनाए रखना आसान नहीं होता, क्योंकि यह वैश्विक मानक नीतिगत बदलावों और सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की मांग करता है। ऐसे में अदाणी ग्रीन की यह रेटिंग उसकी रणनीतिक दिशा, लंबी और सकारात्मक सोच के साथ उसकी मजबूत कारोबारी नीति की पुष्टि करती है। यह उपलब्धि न केवल अदाणी ग्रीन के लिए बल्कि भारत के लिए भी एक बड़ी सफलता है। इससे भारत को वैश्विक निवेशकों के बीच एक भरोसेमंद और स्थायी निवेश गंतव्य के रूप में पहचान मिलती है। साथ ही, यह भारत के एनर्जी ट्रांसमिशन के मिशन को भी मजबूत करता है, जहां ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। ईएसजी क्षेत्र में ऐसे प्रदर्शन से भारत को नेट ज़ीरो एमिशन के लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता मिलेगी और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा जा सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस