व्यापार•

नेटाफिम ने स्मार्ट फर्टिगेशन के लिए 5वीं पीढ़ी की AI आधारित ऑटोमेटेड डोज़िंग मशीनें प्रस्तुत कीं

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

नेटाफिम ने स्मार्ट फर्टिगेशन के लिए 5वीं पीढ़ी की AI आधारित ऑटोमेटेड डोज़िंग मशीनें प्रस्तुत कीं

नई पीढ़ी के ये अल्ट्रा-सटीक डोज़िंग समाधान AI का इस्तेमाल करते हैं, जिससे किसान संसाधनों का सही उपयोग कर सकते हैं, खर्च घटा सकते हैं और फसल की क्वालिटी व पैदावार बढ़ा सकते हैं।

मुंबई : प्रिसिजन इरिगेशन (टपक सिंचाई) के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी नेटाफिम (ऑर्बिया का प्रिसिजन एग्रीकल्चर बिजनेस) ने अपनी 5वीं पीढ़ी की 'AI-आधारित ऑटोमेटेड डोज़िंग' रेंज लॉन्च की है। यह नई रेंज एडवांस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित तकनीक के जरिए फर्टिगेशन (सिंचाई के साथ खाद देना) को बेहतर बनाने के साथ-साथ आसान रिमोट कंट्रोल और मॉनिटरिंग की सुविधा भी देती है। इसमें फर्टिकिट™ 5G, फर्टिवन™ 5G, नेटाजेट™ 5G और नेटाफ्लेक्स™ 5G जैसे उत्पाद शामिल हैं।

नेटाफिम की डोज़िंग 5G रेंज आधुनिक पोषक तत्व प्रबंधन तकनीक और किसानों के लिए आसान उपयोग का बेहतरीन मेल है। इसे खुले खेतों और संरक्षित खेती (जैसे ग्रीनहाउस) दोनों के लिए बनाया गया है। यह सिस्टम खुद से सीखने वाली एआई तकनीक का इस्तेमाल करता है, जो फसल की ज़रूरत के हिसाब से पोषक तत्वों की मात्रा को सटीक तरीके से नियंत्रित करता है। इससे खाद के ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल पर रोक लगती है और पैदावार के साथ-साथ फसल की क्वालिटी भी सुधरती है।

खाद, पानी और बिजली की खपत को सही करके यह तकनीक खेती की लागत और मेहनत को कम करती है, साथ ही ज़िम्मेदार खेती को बढ़ावा देती है। यह पोषक तत्वों के बह जाने और भूजल के प्रदूषित होने के खतरे को भी कम करता है, जिससे मिट्टी और पानी लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। पूरी डोज़िंग 5G रेंज नेटाफिम के 'ग्रोस्फेयर' डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ आसानी से जुड़ जाती है, जिससे किसान एक ही जगह से सिंचाई और फर्टिगेशन की नियोजन, निगरानी और प्रबंधन कर सकते हैं। इसके कस्टमाइज़ होने वाले मल्टी-चैनल नियंत्रण की मदद से किसान बुवाई से लेकर कटाई तक पूरी फसल के दौरान ज़्यादा सटीकता और ऑटोमेशन का फायदा उठा सकते हैं।

नेटाफिम इरिगेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, श्री विकास सोनावणे ने कहा, "भारत के किसानों को बढ़ती लागत, पानी की कमी, खाद की मात्रा में अनिश्चितता और रियल-टाइम जानकारी की कमी जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिससे अक्सर खाद की बर्बादी होती है और मुनाफा कम हो जाता है। इन्हीं समस्याओं को हल करने के लिए नेटाफिम ने डोज़िंग 5G पेश किया है। यह एआई-आधारित समाधान फर्टिगेशन मैनेजमेंट में सटीकता, ऑटोमेशन और रिमोट निगरानी लेकर आता है, जिससे कम मेहनत में पोषक तत्वों की सही मात्रा फसल तक पहुँचती है। डोज़िंग की सटीकता और पानी के बेहतर इस्तेमाल से फसल की क्वालिटी सुधरती है और खेती में मुनाफा बढ़ता है। इससे पानी का टिकाऊ प्रबंधन सुनिश्चित होता है, जिससे भारतीय किसान पानी की हर बूंद और खाद के हर कण का पूरा लाभ उठा पाएंगे।"

डोज़िंग 5G प्रोडक्ट रेंज में शामिल हैं:
• फर्टिकिट™ 5G: यह एक बेहद लचीला और कस्टमाइज़ होने वाला फर्टिगेशन सिस्टम है, जिसे खास तौर पर खुले खेतों और बागानों के लिए बनाया गया है। इसके नौ अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से डोज़िंग के प्रकार, चैनल, पानी के बहाव, प्रेशर रेंज, टैंक सेटअप (एसिड के लिए भी), बिजली और पानी के स्रोत के अनुसार सेट कर सकते हैं।
• फर्टिवन™ 5G: यह फर्टिगेशन के लिए एक आसान और असरदार समाधान है। इसमें सिंगल-चैनल डोज़िंग सिस्टम दिया गया है जो खाद का एकसमान वितरण सुनिश्चित करता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 'प्लग-एंड-प्ले' इंस्टॉलेशन है, जिससे इसे तुरंत और आसानी से लगाया जा सकता है। यह छोटे क्षेत्र के लिए उपयुक्त है |
• नेटाजेट™ 5G: यह संवेदनशील फसलों या कम समय वाली सिंचाई के लिए बहुत तेज़ी से EC/pH को नियंत्रित (Stabilize) करता है। इसमें 'एडाप्टिव डोज़िंग कंट्रोल' दिया गया है, जिसका मतलब है कि इसमें किसी मैन्युअल सेटिंग या बाहरी विशेषज्ञ की मदद की ज़रूरत नहीं पड़ती।
• नेटाफ्लेक्स™ 5G: यह एक एडवांस और एकसमान फर्टिगेशन करने वाला सिस्टम है। यह खाद के सटीक इस्तेमाल के लिए 'ओपन टैंक मिक्सिंग' का उपयोग करता है। इसमें EC/pH डुअल सेंसर तकनीक दी गई है, जो बहुत ही बारीक और सटीक नियंत्रण सुनिश्चित करती है।

डोज़िंग 5G सिस्टम का इस्तेमाल पहले ही शुरू किया जा चुका है और इसके शुरुआती नतीजे बहुत उत्साहजनक रहे हैं। किसानों का अनुभव है कि खाद का उपयोग अब ज्यादा प्रभावी हो गया है। ये नतीजे साबित करते हैं कि यह सिस्टम ज़्यादा पैदावार, बेहतर क्वालिटी की फसल, पोषक तत्वों के बहकर बर्बाद होने में कमी और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली समाधान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस