व्यापार•

अब सीएनजी किट के साथ भी मिलेगी नई निसान मैग्नाइट, कीमत ₹74,999 अतिरिक्त

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

अब सीएनजी किट के साथ भी मिलेगी नई निसान मैग्नाइट, कीमत ₹74,999 अतिरिक्त

गुरुग्राम, 28 मई 2025 – निसान मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी नई निसान मैग्नाइट के लिए सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट का विकल्प लॉन्च किया है। यह किट अब ₹74,999 की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध होगी और इसे सरकार द्वारा प्रमाणित फिटमेंट सेंटर्स पर इंस्टॉल कराया जा सकेगा।

इस किट को थर्ड-पार्टी सप्लायर मोटोजेन द्वारा डेवलप, मैन्युफैक्चर और क्वालिटी-टेस्ट किया गया है। मोटोजेन इसके कंपोनेंट्स पर वारंटी भी देगी। साथ ही निसान किट पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रहा है।

प्रमुख बातें:

  • केवल मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वेरिएंट में मिलेगा सीएनजी ऑप्शन
  • स्टैंडर्ड गवर्नमेंट सर्टिफाइड होमोलोगेटेड किट, सुरक्षा मानकों के अनुरूप
  • बेहतर माइलेज और क्लीनर फ्यूल विकल्प के तौर पर पेश
  • पहले चरण में 7 राज्यों में उपलब्ध: दिल्ली-NCR, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक
  • देशभर में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा विस्तार

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा,

"नई निसान मैग्नाइट हमारे लिए एक मील का पत्थर है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार अब हम सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट की सुविधा दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह पहल मैग्नाइट की वैल्यू और प्रैक्टिकल अपील को और बढ़ाएगी।"

मैग्नाइट की खासियतें बरकरार

नई निसान मैग्नाइट अपने बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स और 20 से अधिक बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ पहले ही ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई है। इसमें 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं और यह अब तक 65 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस