भारत•

Modi 3.0 : 71 मंत्रियों के संग NDA की पहली बैठक आज, कल होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Modi 3.0 : 71 मंत्रियों के संग NDA की पहली बैठक आज, कल होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Narendra Modi 3.0 के तीसरे कार्यकाल की कैबिनेट की पहली बैठक आज सोमवार शाम 5 बजे होगी। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने पद एवं गोपनियता की लगातार तीसरी बार शपथ ली। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को मिला मौका

बताना चाहेंगे पीएम मोदी के अलावा 71 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति ने राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी इस बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। मनोहरलाल ने एस. जयशंकर के बाद शपथ ली।

वहीं, एनडीए के सहयोगी दलों में सबसे पहले एचडी कुमारस्वामी ने शपथ ली। फिर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जनता दल (यू) के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। उसके बाद तेलगु देशम पार्टी के नेता किंजरापु राम मोहन नायडू ने शपथ ली। लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान और नवसारी से सांसद बने सीआर पाटिल ने भी शपथ ली।

इनके अलावा, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र सिंह, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, अश्वनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया और जी किशन रेड्डी ने शपथ ली। 

इन राज्यमंत्रियों को मिला स्वतंत्र प्रभार

कैबिनेट मंत्रियों के बाद राष्ट्रपति ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों शपथ दिलाई। जिन पांच सांसदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई गई, उनमें अर्जुनराम मेघवाल, प्रतापराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह और जयंत चौधरी शामिल हैं। 

ये बनाए गए राज्यमंत्री

जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन, सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भगीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, डॉ राजभूषण चौधरी, भूपति राजू श्रीनिवासन, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन बंभानिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस